टीवी मसाला

Bigg Boss 16: आखिरी वीकेंड का वार में इमोशनल हुए शेखर सुमन, बिग बॉस को लेकर किया बड़ा खुलासा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 6, 2023, 08:16 AM IST

Bigg Boss 16: एक्टर शेखर सुमन ने बिग बॉस 16 का आखिरी वीकेंड का वार होस्ट किया है। बीते एपिसोड में अपने स्पेशल सैगमेंट के बाद शेखर सुमन (Shekhar Suman) थोड़ा इमोशनल भी हो गए हैं। जिसके साथ ही घरवालों से मिलने के लिए उन्हें बिग बॉस हाउस में भी एंट्री ली।

Image

Bigg Boss 16 Shekhar Suman

KEY HIGHLIGHTS
  • शेखर सुमन ने होस्ट किया आखिरी वीकेंड का वार।
  • आखिरी वीकेंड का वार पर इमोशनल हुए शेखर सुमन।
  • शेखर सुमन ने घरवालों से मिलने के लिए घर में ली एंट्री।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का सीजन अब अपने आखिरी हफ्ते की तरह बढ़ चुका है। ठीक 6 दिनों बाद यानी 12 फरवरी को बिग बॉस 16 का फिनाले (Bigg Boss 16 Finale) टेलीकास्ट किया जाएगा और किसी एक कंटेस्टेंट को प्राइज मनी और बिग बॉस 16 की ट्रॉफी थमा दी जाएगी। बिग बॉस के इस सीजन में कई चीजें पहली बार देखने को मिली हैं। जैसे सलमान खान का शुक्रवार और शनिवार को वीकेंड का वार होस्ट करना या फिर शेखर सुमन का रविवार को एक स्पेशन शो के जरिए घरवाले से बात-चीत करना हो।

बिग बॉस 16 के सीजन में खुद बिग बॉस भी कंटेस्टेंट के साथ गेम खेलते नजर आए हैं। अब बिग बॉस के आखिरी वीकेंड का वार में कंटेस्टेंट से बात करते हुए शेखर सुमन भी कहीं ना कहीं इमोशनल होते नजर आए हैं। जिसके साथ ही उन्होंने घर में भी एंट्री ली है।

शेखर सुमन हुए इमोशनल

बीते दिन वीकेंड का वार में शेखर सुमन हमेशा की तरह अपने ही अंदाज में कंटेस्टेंट को रोस्ट कर रहे थे। इस बीच अपने शो के आखिर में वह थोड़ा इमोशनल भी हो गए। जिसके बाद सभी कंटेस्टेंट उसने घर में एंट्री लेने की विनती करने लगे। जिसके तुरंत बाद उन्होंने सभी को चौंकाते हुए बिग बॉस के घर में एंट्री ली और सभी कंटेस्टेंट मिले और बातचीत की। जिसके बाद उन्होंने एक और बड़ा खुलासा किया है कि उन्हें जब बिग बॉस का ऑफर आया तो वह इसे ठुकराना चाहते थे। क्योंकि उन्हें लगता था कि बिग बॉस जैसा शो उनका व्यक्तित्व इससे काफी अलग है। हालांकि फिर उन्होंने इस शो को हां कर दिया।

शेखर सुमन ने कहा, ‘मुझे अब इस बात की काफी खुशी है कि मैने शो को हां कर दिया क्योंकि इस सीजन के आखिर में एक एक्टर के तौर पर भी मैने काफी कुछ सीखा है।

निमृत को किया जबरदस्त रोस्ट

वैसे तो शेखर सुमन ने अपने अंदाज में सभी कंटेस्टेंट को ही रोस्ट किया, लेकिन निमृत कौर आहलूवालिया के लिए उन्होंने जो कुछ कहा वो सोशल मीडिया पर फैंस को काफी पसंद आया है। उन्होंने निमृत को एक ऐसा कंटेस्टेंट बताया जो शो की शुरुआत में नजर आई हैं और शो के आखिर में वो भी कप्तानी की वजह से ही।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article