Bigg Boss 16: बिग बॉस के इस सीजन की प्राइज मनी (Bigg Boss 16 Prize Money) घट-घट कर 21 लाख 80 हजार रुपये हो गई है। यानी जो भी बिग बॉस 16 का विजेता होगा उसे 50 लाख रुपये नहीं बल्कि 21 लाख 80 हजार रुपये ही प्राइजमनी के रूप में मिलने वाले हैं। हालांकि बिग बॉस ने घरवालों को प्राइज मनी बढ़ाने का एक मौका भी दिया। हालांकि यह मौका किसी एक टीम के कंटेस्टेंट्स को ही मिलने वाला था। बिग बॉस ने घरवालों को एक टॉर्चर टास्क दिया जिसके बाद उन्होंने घर वालों को दो टीमों में भी बांट दिया। टीम ए में मंडली के कंटेस्टेंट निमृत कौर आहलूवालिया, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन शामिल किए गए बल्कि टीम बी में प्रियंका चौधरी, शालीन भनोट और अर्चना गौतम शामिल हुए। इस बीच टास्क को दो दिनों तक आयोजित किया गया।
पहले दिन टीम ए ने टॉर्चर किया और दूसरे दिन टीम बी ने। हालांकि इस टास्क के बाद किसी भी कंटेस्टेंट ने अपना बजर नहीं छोड़ा और इसी वजह से अब बिग बॉस की प्राइज मनी जो बढ़ने वाली थी वह 21 लाख 80 हजार ही रह गई है।
बिग बॉस विजेता को नहीं मिलेंगे 50 लाख रुपये?
इस बीच सोशल मीडिया पर कई रिपोर्ट ऐसी भी सामने आ रही हैं कि बिग बॉस विजेता को 50 लाख रुपये की प्राइजमनी ही दी जाएगी। अभी बिग बॉस आखिरी हफ्ते में कंटेस्टेंट को प्राइज मनी बढ़ाने का एक और मौका दे सकते हैं। अगर ऐसा नहीं हुआ तो इस सीजन में विजेता को 50 लाख नहीं बल्कि 21 लाख और 80 हजार रुपये ही प्राइजमनी के रूप में दिए जाएंगे। यह कंटेस्टेंट के लिए यकीनन काफी बड़ा झटका है। इस बीच फैंस का मानना है कि बिग बॉस अभी प्राइजमनी को लेकर एक और बड़ा ट्विस्ट घरवालों के सामने लाने वाले हैं।
कब है बिग बॉस 16 का फिनाले?
सलमान खान के रिएलिटी शो बिग बॉस 16 के फिनाले में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। बिग बॉस 16 का फिनाले लगभग एक हफ्ते बाद 12 फरवरी को टेलीकास्ट किया जाएगा। बता दें कि अभी सलमान खान बिजी डेट्स की वजह से वीकेंड का वार होस्ट नहीं कर रहे हैं, हालांकि बिग बॉस का फिनाले सलमान खान ही होस्ट करते नजर आने वाले हैं।
