टीवी मसाला

Soundarya Sharma को मिला नया प्रोजेक्ट, Sajid Khan की फिल्म में आएंगी नजर?

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 31, 2023, 08:24 PM IST

soundarya sharma Role in sajid khan upcoming film: साजिद खान भी बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स में से एक थे और सौंदर्या ने फिल्म निर्माता के साथ एक अच्छा रिश्ता साझा किया था। दोनों के अच्छे संबंध थे और साजिद ने भी घर के अंदर भविष्य में सौंदर्या के साथ काम करने पर भी चर्चा की थी।

Image

soundarya sharma

Soundarya Sharma New Project: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट रहीं सौंदर्या शर्मा फिनाले के करीब आकर शो से बाहर हो चुकी हैं। कुछ हफ्ते पहले ही सौंदर्या शो से बाहर हुई थीं। हालांकि उनके एविक्शन को इंडस्ट्री के कई लोकप्रिय चेहरों, दर्शकों और एक्स बिग बॉस स्टार्स ने वैलिड नहीं बताया था। अब सौंदर्या को एक नया प्रोजेक्ट मिला है। ईटाइम्स टीवी को विशेष रूप से पता चला है कि सौंदर्या शर्मा को साजिद खान की बॉलीवुड फिल्म में एक गाना मिला है। उन्हें गाने के लिए कन्फर्म कर लिया गया है और अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो वह जल्द ही इसकी शूटिंग करेंगी।

साजिद खान 4 साल के लंबे अंतराल के बाद एक फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं और अप्रैल 2023 तक फिल्म के फ्लोर पर जाने की उम्मीद है। साजिद खान ने बिग बॉस-16 के प्रीमियर एपिसोड पर फिल्म की घोषणा की थी और इसमें शहनाज गिल मुख्य भूमिका में हैं।

साजिद खान भी बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट्स में से एक थे और सौंदर्या ने फिल्म निर्माता के साथ एक अच्छा रिश्ता साझा किया था। दोनों के अच्छे संबंध थे और साजिद ने भी घर के अंदर भविष्य में सौंदर्या के साथ काम करने पर भी चर्चा की थी। ऐसा लगता है कि साजिद ने अपना वादा निभाया है और अपनी फिल्म में एक गाने में उनको लेने के लिए तैयार हैं।

बिग बॉस शो के अंदर अपनी जर्नी के दौरान, सौंदर्या ने अर्चना गौतम, निमृत कौर अहलूवालिया, अब्दु रोज़िक, साजिद खान और कई अन्य लोगों के साथ एक मजबूत बंधन बनाया था। शो से बाहर आने के बाद अभिनेत्री ने यह भी बताया, 'मैंने शो के बाद अर्चना को बहुत याद किया, बिग बॉस की आवाज और माइक भी। मुझे याद आता है कि हम कैसे वीकेंड का वार के लिए तैयार होते थे। निमृत के साथ बातचीत, हमने एक अच्छा बॉन्ड शेयर किया। मैं कुछ घंटे पहले अपनी कार में बीबी एंथम गा रही थी। बिग बॉस अभी भी मेरे दिमाग से बाहर नहीं है। मैं अपने माइक की तलाश करती रहती हूं।'

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article