Bigg Boss 16: टीवी पर बिग बॉस की धूम मची हुई है। घर में वीकेंड का वार एपिसोड हुआ, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने एमसी स्टैन (MC Stan), सुंबुल तौकीर (Sumbuel) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) की क्लास लगाई। कई देर तक समझाने के बाद भी शालीन भनोट ने रियलिटी शो को क्वीट करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा मैं इस शो से जाना चाहता हूं। शुक्रवार के एपिसोड में टीना दत्ता और सुंबुल शालीन भनोट को एमसी स्टैन से झगड़े के बाद शांत कराने की कोशिश करती हैं।
bigg boss 16
इस दौरान सभी घरवाले दोनों को समझाते नजर आए। टीना सुंबुल पर गुस्सा हो जाती है और कहती है कि तुम शालीन को लेकर बहुत पॉजेसिव हो। वो ऐसे क्यों कर रही हैं जैसे उसकी बेस्टफ्रेंड है? क्या घर में तुम्हारा कोई दोस्त है? शालीन को दिन भर पकड़े रहती हैं। सुंबुल कहती हैं कि वो इस तरह की परिस्थिति में घर में नहीं रह सकती हैं। शालीन भनोट कैमरा में कहते है कि घर में शिव और एमसी स्टैन रहेंगे या फिर में। आप फूटेज देखिए और एक्शन लें। वरना मैं शो छोड़कर जा रहा हूं।
सुंबुल पर भड़कीं टीना
इन सब ड्रामे के बाद बिग बॉस शालीन, स्टैन और टीना बुलाते हैं। वो टीना से पूछते हैं कि दोनों में से कौन गलता थ। टीना कहती हैं कि दोनों ही गलते थे, जिसे सुनने के बाद शालीन हैरान रह जाते हैं। वो कहते है कि तुमने आज भी मुझे नहीं चुना। इसके बाद शालीन अपना दुख गौतम को सुनाते हैं, साथ ही टीना से कहते हैं कि तुमने मुझे टिशू पेपर की तरह यूज किया। शालीन और टीना की लड़ाई के बीच हमेशा की तरह सुंबुल आ जाती हैं। आज के एपिसोड में सलमान किसे ठहराएंगे गलत और किसे सही। इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना होगा।
