Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Dutta) के रिश्ते को समझने में सभी फैंस नाकामयाब हो गए हैं। टीना और शालीन कभी एक दूसरे के साथ बिल्कुल गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की तरह रहते हैं तो कभी एक दूसरे के दुश्मन की तरह। बिग बॉस का नया प्रोमो भी लोगों को काफी कन्फ्यूज कर रहा है। इस प्रोमों में शालीन भनोट और टीना दत्ता के रिश्ते में दरार आती नजर आ रही है। जब से सलमान खान ने दोनों के रिश्तों पर सवाल खड़े किए हैं, तभी से दोनों ने एक दूसरे से दूरी बना ली है। दोनों अपनी इमेज को लेकर काफी चिंता कर रहे हैं। टीना और शालीन दोनों को ही इस बात का डर है कि बाहर हमारी कैसी इमेज जा रही है। कहीं हम एक दूसरे के बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड की तरह तो नजर नहीं आ रहे हैं।
Bigg Boss 16: Tina Dutta and Shalin Bhanot
हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे शालीन-टीना
इस बीच आज बिग बॉस को जो प्रोमों जारी किया गया है, उसको देखकर यही लग रहा है कि दोनों अब एक दूसरे से हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे। प्रोमों में दोनों की बाच-चीत को काफी इमोशनल एंगल से दिखाया गया है। टीना शालीन से कहती हैं, 'कैसे हो शालीन, अगर तुम्हें मुझसे इतनी प्रोबलम है तो तुम जेल में जाकर सो सकते हो। जिसके जवाब में शालीन कहते हैं, 'मैं वहां नहीं रह सकता जहां मेरी इज्जत ना हो जिस दोस्ती में कोई थैंकफुल ना हो'।
इसके साथ ही टीना सवाल करती हैं कि एक तरफ जहां इतनी दोस्ती थी वहां एक दम से इतनी दुश्मनी कैसे हो सकती है। टीना कहती हैं कि शालीन तुम्हारा शुक्रिया मुझे ये बताने के लिए कि तुम मेरे बारे में क्या सोचते हों, मैं आशा करती हूं कि तुम अपनी जिंदगी में खुश रहोगे'
'इनका तो रोज का है'
इस प्रोमो पर बिग बॉस फैंस रिएक्ट करते हुए कह रहे हैं कि शालीन और टीना का तो यह रोज का ही हो गया है। आज लड़ेंगे कल फिर से एक हो जाएंगे। दोनों बस एक दूसरे के साथ गेम खेल रहे हैं। ना तो इनके बीच कोई दोस्ती है और ना ही प्यार।
