Bigg boss 16: बिग बॉस के घर में नए साल की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। घर में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Datta) के रिश्ते को लेकर कंटेस्टेंट्स ने अपनी राय दी। सोशल मीडिया पर शालीन और टीना की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं। दोनों ने न्यू ईयर के खास मौके पर एक- दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हुए रोमांटिक डांस किया था। आज के एपिसोड में दोनों के बीच झगड़ा होता है। टीना दत्ता अपने बेड पर रोती हुई नजर आती हैं और शालीन से कहती है कि मुझसे दूर रहो। इसके बाद शालीन अपना माइक उतार देते हैं। बिग बॉस शालीन पर नियमों का उल्लघन करने की वजह से काफी गुस्सा होते हैं।
shalin bhanot and tina datta (credit pic: instagram)
शालीन और टीना के रिश्तेपर घरवालों ने रखी अपनी बेबाक राय। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया गया है।प्रोमो में सभी घरवाले जोड़ी में शालीन और टीना के रिश्ते पर कन्फेशन रूम में राय देते हुए नजर आते हैं। जहां निम्रत ने दोनों को फेक कपल कहा। वहीं एमसी स्टैन ने कहा कि दोनों को लंबे समय बाद कोई शो मिला है, इसलिए काम पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। प्रियंका, अब्दू और साजिद खान ने भी दोनों के रिश्ते को फेक बताया है।
शालीन और टीना ने किया था रोमांटिक डांस
शालीन और टीना ने एमसी स्टैन के कॉन्सर्ट में रोमांटिक डांस किया था। दोनों ने एक- दूसरे को किस किया था। जब दोनों एक - दूसरे के क्लोज थे तब अर्चना ने शिव ठाकरे को प्वाइंट करते हुए दिखाया था। शाम में घरवाले दोनों के रिलेशनशिप पर बात करते हुए नजर आए।
Ek din pyaar bigg boss@MCStanOfficial MC STAN MAKING DHH WIN t.co/RTMniI4Bns
— ANI (@ANI) Jan 1, 2023
Exactly! Idk why is soo scared in confessing her feelings,there is nothinggg wrong in it. And why BB and everyone… t.co/7jbcsyWufo
— ANI (@ANI) Jan 1, 2023
Bigboss 16 revolves entirely around @iamTinaDatta and @BhanotShalin .. Indeed main players. Stan k concert mein bhi… t.co/5szruW17kn
— ANI (@ANI) Jan 1, 2023
Yess #ShaTina they are the actual trp king and queen of the ep ❤#ShalinBhanot𓃵 #TinaDatta𓃵… t.co/1wz5IzTqpO
— ANI (@ANI) Jan 1, 2023
सोशल मीडिया पर फैंस दोनों की जोड़ी को हिट बता रहे हैं। ज्यादातर यूजर का कहना है कि दोनों सच में एक - दूसरे से प्यार करते हैं। वहीं, कुछ लोगों ने दोनों को फेक बताया है और कहा कि ये एक फैमिली शो है।
