Bigg Boss 16: बार- बार गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं शालीन भनोट, क्या इस बार टीना करेंगी माफ?

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 20, 2022, 03:15 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शालीन और टीना के बीच की नोकझोंक दर्शकों को बेहद पसंद है। लेकिन इस बार लगता है कि टीना अपने और शालीन के रिश्ते को दोबारा मौका नहीं देना चाहती हैं।

Bigg Boss 16: टीवी का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। शो के सभी कंटेस्टेंट के अलग- अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। लेकिन अगर घर में जो सबसे ज्यादा फेक कंटेस्टेंट है वो शालीन भनोट (Shalin Bhanot) लग रहे हैं। उनकी दोस्ती से लेकर टीना (Tina Datta) के साथ प्यार का नाटक दर्शकों को समझ नहीं आ रहा है। कभी शालीन टीना को बुरा- भला कहते हैं तो कभी उनके साथ प्यार से बात करने करने लगते हैं। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि हाल ही में टीना को लेकर शालीन और एमसी स्टैन में बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद शालीन ने उनका साथ नहीं देने के लिए टीना को खूब खरी- खोटी सुनाई थी। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में शालीन टीना दत्ता को मनाने के लिए उनकी किचन में हेल्प करते हुए दिखाई देते हैं।

bigg  boss 16 (1)

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

टीना लगातार शालीन को मना करते हुए नजर आती हैं। लेकिन वो समझना नहीं चाहते हैं। टीना के बेरुखी की देखते हुए शालीन गुस्सा करने लगते हैं और कहते हैं कि मैं क्या करूं यार? शालीन और टीना के बीच ती नारजगी कब तक खत्म होगी इसके लिए हमें थोड़ा करना होगा। घर में पहली बार नहीं है जब शालीन और टीना के बीच झगड़ा हुआ है। शालीन शुरुआत से कहते आ रहे हैं कि वो टीना को पसंद करते हैं। लेकिन वो समय के साथ अपने बिहेव्यर को बदल लेते हैं।

End of Feed