Bigg Boss 16: सीजन खत्म होते-होते एक बार फिर भिड़े शालीन भनोट और एमसी स्टैन, इस बात पर हुए आग बबूला

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 8, 2023, 01:41 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के सीजन में एमसी स्टैन और शालीन भनोट कई बार भिड़ चुके हैं। अब सीजन खत्म होने से 3 दिन पहले भी स्टैन और शालीन भनोट की जमकर लड़ाई होने वाली है। बिग बॉस का एक नया प्रोमो जारी हो गया है जिसमें दोनों कंटेस्टेंट एक दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस सीजन 16 में एक बार फिर भिड़े स्टैन और शालीन।
  • बिग बॉस के घर में मीडिया ने कंटेस्टेंट से पूछे तीखे सवाल।
  • बिग बॉस का नया प्रोमो जारी किया गया है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के सीजन में एमसी स्टैन (MC Stan) और शालीन भनोट (Shalin Bhanot) कई बार भिड़ चुके हैं। बिग बॉस सीजन 16 का फिनाले 12 फरवरी को टेलीकास्ट किया जाना है। यह सीजन खत्म होने में अब 3 दिन का भी समय नहीं बचा है। इससे पहले एमसी स्टैन और शालीन भनोट की जमकर लड़ाई होने वाली है। बिग बॉस के घर में इससे पहले भी दोनों कंटेस्टेंट के बीच जमकर लड़ाई हो चुकी है। दोनों एक-दूसरे के परिवार के बारे में भी काफी कुछ भला-बुरा कह चुके हैं। अब एक बार भी दोनों कंटेस्टेंट एक दूसरे पर आग बबूला होते नजर आ रहे हैं। बिग बॉस का एक लेटेस्ट प्रोमो जारी हो गया है। जिसमें दोनों कंटेस्टेंट एक दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। दरअसल स्टैन और शालीन के बीच यह लड़ाई मीडिया के तीखे सवालों के बाद शुरू होती हैं। आज बिग बॉस के घर में मीडिया वाले एंट्री लेने वाले हैं।

MC Stan and Shalin Bhanot

MC Stan and Shalin Bhanot

एमसी स्टैन और शालीन भनोट के बीच जमकर हुई लड़ाई

बिग बॉस के इस नए प्रोमो में मीडिया वाले शालीन भनोट से सवाल पूछते हैं, 'टीना दत्ता के साथ लव एंगल आपका मास्टर प्लान था या उसके साथ ब्रेकअप करके यहां तक पहुंचना।' इस सवाल के बाद एमसी स्टैन और शिव ठाकरे भी शालीन पर तंज कसते नजर आते हैं। जिसके बाद शालीन भनोट उनपर बरसते हुए नजर आते हैं। जिसके बाद स्टैन भी आगबबूला हो जाते हैं और दोनों के बीच जुबानी जंग शुरू हो जाती है। इस बीच स्टैन और शालीन की लड़ाई एक बार फिर बिगड़ सकती है। क्योंकि दोनों ही कंटेस्टेंट काफी गुस्सैल हैं।

End of Feed