Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में प्रियंका चौधरी (Priyanka Chaudhary) और अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) के बीच के रिश्ते को काफी पसंद किया गया है। अंकित गुप्ता के शो से बाहर होने के बाद फैंस दोनों के बॉन्ड को काफी मिस कर रहे हैं। अब बिग बॉस 16 का फिनाले 3 दिन बात 12 फरवरी को टेलीकास्ट होने वाला है। फिनाले से पहले प्रियंका चौधरी ने अंकित गुप्ता के लिए प्यार लुटाया है। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में शालीन भनोट से बात करते हुए प्रियंका ने अंकित से मिलने की इच्छा जाहिर की है। वीडियो को देखने के बाद फैंस का भी काफी प्यारा रिएक्शन देखने को मिल रहा है। प्रियंका चौधरी जिस तरह से अंकित से मिलने के लिए बेकरार नजर आ रही हैं, उसको देखकर साफ पता चल रहा है कि एक्ट्रेस, अंकित से प्यार कर बैठी हैं।
दोनों के बीच का रिश्ता बेशक दोस्ती का हो लेकिन उसमें प्यार भर-भर कर नजर आ रहा है। बिग बॉस के घर में प्रियंका ज्यादातर समय बोल्ड अंदाज में ही नजर आती हैं, इस बीच एक्ट्रेस का यह रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
अंकित गुप्ता से मिलने के लिए बेकरार दिखीं प्रियंका
उडारियां फेम एक्टर अंकित गुप्ता और एक्ट्रेस प्रियंका चौधरी बिग बॉस के घर में एक साथ काफी क्यूट लगते थे, अंकित के शो से जाने के बाद से ही प्रियंका कई बार उन्हें मिस करते हुए भी नजर आई हैं। बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में शालीन भनोट से बात करते हुए प्रियंका ने कहा, 'अब तीन दिन बाद अंकुड़ी को मिलूंगी।' प्रियंका चोधरी बड़े ही रोमांटिक अंदाज से यह कहते हुए नजर आ रही हैं। इससे साफ पता चलता है कि अंकित से मिलने के लिए प्रियंका काफी बेकरार हैं।
फैंस ने ऐसे किया रिएक्ट
प्रियंका के इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'Awww ये अंकित को कितना मिस कर रही है।' वही एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं गलत था यह सच में अंकित को याद करती है।'
बता दें कि निमृत कौर आहलूवालिया के बिग बॉस से बाहर होने के बाद अब शालीन भनोट, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, अर्चना गौतम और प्रियंका चौधरी बिग बॉस सीजन 16 के टॉप-5 कंटेस्टेंट बन चुके हैं।
