Bigg Boss 16 : टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 की हर तरफ चर्चा हो रही है। इस बार का बिग बॉस काफी अलग होने वाला है। सीजन के पहले वीकेंड का वार की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। सलमान खान (Salman Khan) ने शुक्रवार को घर में एंट्री ली। शो के होस्ट सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को उनकी खामियां बताई है। शो के अपकमिंग एपिसोड में सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लेते नजर आएंगे। शो के कई प्रोमो सामने आए है। बिग बॉस में आज के एपिसोड में रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और नीना गुप्ता (Neena Gupta) स्पेशल गेस्ट के रूप में नजर आएंगी। दोनों अपनी अपकमिंग फिल्म गुडबाय (Goodbye) का प्रमोशन के लिए पहुंची हैं। रश्मिका ने कंटेस्टेंट्स के साथ जमकर मस्ती की।
bigg boss 16
सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स को पुष्पा का फेमस डायलॉग 'मैं झुकेगा नहीं साला' बोलने के लिए कहा। सभी कंटेस्टेंट्स ने अपने -अपने स्टाइल में इस डायलॉग को परफॉर्म किया। एमसी स्टैन से लेकर अब्दू रोजिक तक ने डायलॉग पर परफॉर्मेंस दिया। अब्दू की क्यूटनेस ने जीता का सलमान का दिल। वहीं, रश्मिका और नीना ने अब्दू को अपना फेवरेट कंटेस्टेंट बताया। सलमान रश्मिका और नीना गुप्ता के साथ मजेदार गेम खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं।
रश्मिका ने अब्दू को बताया अपना फेवरेट कंटेस्टेंट
घरवालों ने अंकित को बताया फ्लॉप सदस्य
सलमान घरवालों से पूछते हैं कि आपके हिसाब से कौन हिट और कौन फ्लॉप है। ज्यादातर घर के सदस्य अंकित का नाम लेते हैं। इस पर सलमान कहते हैं कि अंकित इसके पीछे क्या कारण है? अंकित कहते हैं कि सर मुझे लोगों के सामने खुलने में थोड़ा टाइम लगता है। सलमान अंकित को कहते हैं कि ज्यादा समय नहीं है। कहीं, तुम घर से बेघर न हो जाओ।
