Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 सीजन में मंडली शब्द की लोकप्रियता काफी ज्यादा है। अर्चना गौतम ने शिव ठाकरे, साजिद खान, अब्दु रोजिक, एमसी स्टैन, सुंबुल तौकीर खान और निमृत कौर आहलूवालिया के इस ग्रुप को मंडली का नाम दिया जो बाद में काफी फेमस हो गया। इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि मंडली के सबसे महत्वपूर्ण कंटेस्टेंट में से एक साजिद खान इस हफ्ते घर से बेघर होने वाले हैं। जिसके बाद अब बिग बॉस फैंस काफी उत्सुक हैं कि मंडली के बाकी कंटेस्टेंट अपनी गेम किस तरह से आगे बढ़ाने वाले हैं। फैंस मंडली के भविष्य को लेकर कई दावे कर रहे हैं। साजिद खान के घर से बेघर होने की घर से फैंस काफी खुश हैं, सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रिया लगातार सामने आ रही है।
Bigg Boss 16
क्या साजिद खान होंगे घर से बेघर?
बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते पर्सनल कारणों की वजह से साजिद खान का बिग बॉस में सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। इसपर फिलहाल कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस खबर पर रिएक्ट करते हुए फैंस ने काफी हद तक खुशी व्यक्त की है। फैंस का मानना है कि आखिरकार साजिद खान को गेम से बाहर कर दिया गया है। अब मंडली के बाकी सदस्य खुलकर अपनी गेम खेल सकेंगे। इस बीच कुछ फैंस का मानना है कि साजिद के जाने के बाद मंडली टूट सकती है। निमृत और शिव के बीच गेम के लिए अनबन देखने को मिल सकती है।
Confirmed! #BiggBoss16 #SajidKhan is also coming out the house today, MG expired today😭 undefined
— ANI (@ANI) Jan 12, 2023
निमृत के पिता को भी साजिद के एलिमिनेशन की जानकारी?
बिग बॉस के फैमिली वीक एपिसोड में जब निमृत के पिता घर से एंट्री लेते हैं तो वह अपनी बेटी से साफ तौर पर यह कहते हैं कि तुम्हे मंडली को लीड करने का मौका मिलेगा तो इसे गंवाना मत। जिसके बाद से अब बिग बॉस फैंस रिएक्ट कर रहे हैं कि क्या निमृत के पिता को पहले से ही पता था कि साजिद खान बिग बॉस के घर से जाने वाले हैं। बता दें साजिद खान के साथ ही इस हफ्ते श्रीजिता डे भी बिग बॉस के घर से बेघर हो जाएंगी। उन्हें नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में से सबसे कम वोट मिलते हैं।
