Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट और बॉलीवुड फिल्ममेकर साजिद खान आए दिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अब एक बार फिर साजिद खान का नाम एक एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा रहा है। ये एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि बिग बॉस 16 की ही एक कंटेस्टेंट सौंदर्या शर्मा हैं। बीते कई दिनों से खबर सामने आ रही हैं कि बिग बॉस के घर से निकलने के बाद साजिद खान और सौंदर्या शर्मा के बीच कुछ खिचड़ी पक रही हैं, दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरें भी काफी सुर्खियों में रही हैं। ऐसे में अब आखिरकार साजिद खान ने सौंदर्या के साथ रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। साजिद खान ने सौंदर्या शर्मा के साथ रिश्ते को केवल अफवाहें बताया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि सौंदर्या और उनके बीच कोई खिचड़ी नहीं पक रही हैं।
Sajid Khan and Soundarya Sharma
‘वो मेरी छोटी बहन की तरह है’
सौंदर्या शर्मा के साथ रिश्ते के बारे में बात करते हुए साजिद खान ने एक न्यूज पोर्टल को कहा, 'ये बिल्कुल बकवास खबर है। वह मेरी छोटी बहन की तरह है मैं किसी के साथ भी रिलेशनशिप में नहीं हूं। ये सिर्फ अफवाहें फैलाई जा रही हैं।’ साजिद खान ने सौंदर्या शर्मा के साथ रिलेशनशिप की खबरों को सरे से नकार दिया है। हालांकि कई मीडिया रिपोर्ट्स में लगातार दावा किया जा रहा है कि साजिद खान और सौंदर्या शर्मा के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं। साजिद खान की अपकमिंग फिल्म के एक गाने में सौंदर्या शर्मा भी नजर आ सकती हैं। इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
सौंदर्या शर्मा के रिलेशनशिप
बिग बॉस के घर में गौतम विज के साथ सौंदर्या शर्मा का रिलेशनशिप काफी सुर्खियों में रहा था। दोनों के रिश्ते को कई लोगों ने फेक बताया और कहा कि ये सिर्फ गेम के लिए हैं। हालांकि घर से बाहर आने के बाद सौंदर्या शर्मा ने साफ कर दिया कि वह गौतम विज के साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहती हैं।
