टीवी मसाला

Sajid Khan के साथ रिलेशनशिप की खबरों पर आग बबूला हुईं सौंदर्या शर्मा, कहा- 'मुझे नफरत है...'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 24, 2023, 12:58 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट साजिद खान और सौंदर्या शर्मा के रिलेशनशिप की खबरें अचानक हर तरफ हवा की तरह फैल गई हैं। इस बीच सौंदर्या शर्मा का रिएक्शन भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने साफ कर दिया है कि उनके और साजिद के बीच ऐसा कुछ भी नहीं चल रहा है।

Image

Soundarya Sharma and Sajid Khan

KEY HIGHLIGHTS
  • साजिद खान और सौंदर्या शर्मा के रिलेशनशिप की खबरें वायरल हो रही हैं।
  • सौंदर्या शर्मा ने अब इन खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है।
  • साजिद के साथ रिलेशनशिप की खबरों को सौंदर्या ने बकवास बताया है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट साजिद खान (Sajid Khan) और सौंदर्या शर्मा (Soundarya Sharma) के रिलेशनशिप की खबरें हवा की तरह फैस गई हैं। शेखर सुमन की पार्टी के बाद तो हर कोई इसी बारे में बात कर रहा है। बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट और टीवी एक्टर शालीन भनोट ने हंसते-हंसते इस बात का खुलासा एक वीडियो में किया था कि सौंदर्या और साजिद एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। शालीन केवल मजाकिया अंदाज में ऐसा बोल रहे थे, लेकिन फैंस सीरियस हो गए और साजिद व सौंदर्या के रिश्ते पर तरह-तरह की बातें बनाने लगे। इस खबरों के वायरल होते ही साजिद खान ने रिलेशनशिप से साफ इनकार कर दिया और इसे झूठ बताया है।

वहीं साजिद के बाद अब एक्ट्रेस सौंदर्या शर्मा का रिएक्शन भी सामने आ गया है। साजिद के साथ रिलेशनशिप की खबरों से सौंदर्या शर्मा काफी परेशान नजर आ रही हैं। उन्होंने इस पर काफी नाराजगी भी व्यक्त की है।

'मुझे इन खबरों से नफरत है'

साजिद खान के साथ रिलेशनशिप की खबरों के बारे में बात करते हुए सौंदर्या शर्मा ने कहा, 'साजिद के साथ मेरे रिलेशनशिप की इन झूठी कहानियों से मैं काफी हर्ट और निराश हूं। मैंने हमेशा एक दोस्त, गुरु और बड़े भाई की तरह उनकी ओर देखा है। आज भी औरतों को लिंक-अप की कहानियों का शिकार बनाया जा रहा है यह काफी परेशान करने वाली बात है। कुछ पत्रकारों ने मुझसे बदला लेने के लिए यह खबरें फैलाई हैं क्योंकि मैं उनको इंटरव्यू नहीं दे रही थी। इन गलत खबरों ने मुझे और मेरे परिवार को काफी प्रभावित किया है। अब में कानूनी कार्यवाही करनी की सोच रही हूं।'

इसके पहले साजिद खान ने भी इन खबरों पर रिएक्ट करते हुए कहा, 'सौंदर्या मेरी छोटी बहन की तरह है उसके साथ रिलेशनशिप की खबरों से मैं काफी परेशान हूं।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article