Bigg Boss 16 : टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। हर बीतते हफ्ते के साथ शो दिलचस्प होता जा रहा है। घर में कोई भी टास्क हो कंटेस्टेंट्स के बीच हमेशा झगड़ा होता है। घर में ऐसा कोई सदस्य नहीं है, जिसके साथ अर्चना गौतम (Archana Gautam) का झगड़ा नहीं हुआ है। हाल ही में अर्चना का साजिद खान (Sajid Khan) के साथ जबरदस्त झगड़ा हुआ। इस दौरान दोनों ने अपना आपा खो दिया। अर्चन और गौतम ने झगड़े में एक- दूसरे के पेरेंट्स पर पर्सनल अटैक किया।
bigg boss 16 (credit pic: instagram)
प्रोमो में घरवालों के बीच राशन टास्क हो रहा था और इस बार बिग बॉस ने घरवालों के लिए ट्रक भरकर घरवालों के खाना भेजा। सभी सदस्य अपने हिस्से के राशन को लेने के लिए ट्रक में बैठे नजर आए। उसी दौरान साजिद ने कहा, हलकाने वाले लोगों को लगता है उनका बाप शो चलाता है। इसके जवाब में अर्चना ने जवाब देते हुए कहते है कि मेरा बाप इतने अमीर होते को वो बिग बॉस को चला सकते, आप अपने बाप को बोल दीजिएगा ना वो चला लेंगे।
टास्क के दौरान अर्चन और साजिद के बीच हुआ झगड़ा
#ArchanaGautam Vs #SajidKhanWho do you support? #BiggBoss16 t.co/os6Pr9K95T
— ANI (@ANI) Nov 22, 2022
इस बात को सुनने के बाद साजिद अपना आपा खो देते हैं और अर्चना को ट्रक से बाहर उतरने को कहते है। वो कहते हैं तूने मेरे मां- बाप का नाम लिया, चल उतर। इतना ही नहीं साजिद अर्चना को अपनी औकात देखने को कहते हैं। इसके बाद अर्चना कहती है कि मेरे मां बाप पर जा रहे हो, अपनी मां पे जा फाड़ कर रख दूंगी।अर्चना की ये बातें सुनकर साजिद काफी गुस्सा हो जाते हैं और अर्चना को ट्रक से उतराने के लिए आते है। उन्हें इस दौरान शिव और एमसी स्टैन रोक लेते हैं। क्या अर्चना और साजिद के बीच होगा बड़ा झगड़ा।
