Bigg Boss 16 Finale: 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' पर अब्दु संग साजिद की परफॉर्मेंस देख तिलमिलाए लोग, बोले 'लड़की देखने के बाद ये हमेशा सीटियां...'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 12, 2023, 05:14 PM IST

Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शो में सभी कंटेस्टेंट्स अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को एंटरटेन करने वाले हैं। आज शाम 7 बजे से बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले ऑनएयर होगा। फिनाले से पहले मेकर्स शो के कई प्रोमो शेयर कर चुके हैं।

Bigg Boss 16 Finale: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का आज ग्रैंड फिनाले है। ग्रैंड फिनाले को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शो में यहां तक पहुंचने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स ने कड़ी मेहनत की हैं लेकिन शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे टॉप 5 कंटेस्टेंट हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का दावा है कि शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के बीच ट्रॉफी को लेकर जंग छिड़ी हुई हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट कर रहे हैं।

sajid khan and abdu rozik

sajid khan and abdu rozik (credit pic: instagram)

मेकर्स ने शो के फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स के परफॉर्मेंस का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मेकर्स ने मंडली का डांस वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में साजिद खान (Sajid Khan), अब्दू रोजिक, शिव ठाकरे, निमृत कौर, सुंबुल तौकीर खान, एमसी स्टैन नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत अब्दू और साजिद से होती है। दोनों अक्षय कुमार की फिल्म का गाना 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' पर परफॉर्म करते हैं। इसके बाद निमृत और शिव ने हाय ये हाय ये लड़का पर डांस किया और फिर पूरी मंडली काली-काली आंखें गाने पर पर परफॉर्म करती हैं।

End of Feed