टीवी मसाला

Bigg Boss 16 Finale: सनी देओल की एंट्री होते ही मच गया धमाल, अमीषा पटेल ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, देखें वीडियो

Suuny-Ameesha promoting Gadar 2 on BB16: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) सलमान खान (Salman Khan) के विवादित शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) पर अपनी अपकमिंग मूवी गदर 2 (Gadar 2) का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे। सनी पाजी और अमीषा पटेल ने बिग बॉस 16 के मंच पर जमकर डांस किया और लोगों का मनोरंजन किया।

Image

Bigg Boss 16 Finale: सनी देओल की एंट्री होते ही मच गया धमाल, अमीषा पटेल ने दी धमाकेदार परफॉर्मेंस, देखें वीडियो

Suuny-Ameesha promoting Gadar 2 on BB16: टाइम्स नाउ नवभारत की एंटरटेनमेंट टीम ने कुछ दिनों पहले अपने रीडर्स को इस बात की जानकारी दी थी कि बिग बॉस 16 फिनाले में सनी देओल अपनी नई फिल्म गदर 2 का प्रमोशन करने के लिए पहुंचेंगे। सलमान खान और सनी देओल काफी अच्छे दोस्त हैं, जिस कारण सनी पाजी ने ये फैसला लिया है कि वो अपनी फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत सलमान खान के शो से करेंगे, जहां वो गदर 2 की कुछ झलकियां दिखाएंगे। बिग बॉस 16 फिनाले से गदर 2 स्टार सनी देओल की कुछ झलकियां आ गई हैं, जिनको देखकर फैंस काफी खुश हैं। फैंस लगातार सनी पाजी के स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं।

अमीषा पटेल देंगी बिग बॉस 16 फिनाले पर धमाकेदार परफॉर्मेंस

जहां सनी पाजी बिग बॉस 16 फिनाले पर गदर 2 के बारे में बात करेंगे और अनकहे किस्से सुनाएंगे, वहीं अमीषा पटेल धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगी। जो वीडियो इंटरनेट पर सामने आई है, उसमें अमीषा पटेल डांस करती नजर आ रही हैं। सालों बाद अमीषा पटेल स्टेज पर आग लगाने के लिए तैयार हैं। गदर अमीषा पटेल के करियर की सबसे बड़ी हिट मूवी है। इसने अमीषा को रातों-रात स्टार बना दिया था। हालांकि गदर 2 की सफलता को आगे भुना नहीं पायी और इंडस्ट्री से बाहर हो गईं।

क्या गदर 2 से बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर पाएंगे सनी देओल

सनी देओल काफी लम्बे समय से हिट फिल्म की तलाश कर रहे हैं। उनकी फिल्में सिनेमाघरों में लगातार फ्लॉप हो रही हैं। गदर 2 से सनी देओल को बहुत सारी उम्मीदें हैं, क्योंकि यह उनकी सुपरहिट फिल्म गदर का सीक्वस है। सनी देओल को लगता है कि गदर की तरह गदर 2 भी सिनेमाघरों में ताबड़तोड़ कमाई करेगी और बॉक्स ऑफिस हिलाकर रख देगी। फिल्म में उत्कर्ष शर्मा भी दिखेंगे, जो डायरेक्टर अनिल शर्मा के बेटे हैं।

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article