Bigg Boss 16 Finale: टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) का आज ग्रैंड फिनाले है। ग्रैंड फिनाले को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। शो में यहां तक पहुंचने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स ने कड़ी मेहनत की हैं लेकिन शालीन भनोट, प्रियंका चाहर चौधरी, अर्चना गौतम, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे टॉप 5 कंटेस्टेंट हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का दावा है कि शिव ठाकरे और प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के बीच ट्रॉफी को लेकर जंग छिड़ी हुई हैं। फैंस से लेकर सेलेब्स तक अपने फेवरेट कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट कर रहे हैं।
मेकर्स ने शो के फिनाले से पहले कंटेस्टेंट्स के परफॉर्मेंस का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। मेकर्स ने मंडली का डांस वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में साजिद खान (Sajid Khan), अब्दू रोजिक, शिव ठाकरे, निमृत कौर, सुंबुल तौकीर खान, एमसी स्टैन नजर आ रहे हैं। वीडियो की शुरुआत अब्दू और साजिद से होती है। दोनों अक्षय कुमार की फिल्म का गाना 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' पर परफॉर्म करते हैं। इसके बाद निमृत और शिव ने हाय ये हाय ये लड़का पर डांस किया और फिर पूरी मंडली काली-काली आंखें गाने पर पर परफॉर्म करती हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए साजिद खान
सोशल मीडिया पर मंडली का डांस वीडियो वायरल हो रहा है। एक तरफ जहां फैंस मंडली के डांस वीडियो को क्यूट बता रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ यूजर्स साजिद खान को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि साजिद खान लड़कियों को देखकर सीटियां ही बजा सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा, साजिद खान को यहां भी लड़कियां मिल गई। तीसरे यूजर ने लिखा, मीटू। साजिद खान बिग बॉस में आने के बाद से अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहते हैं। कई यूजर्स ने कहा था कि साजिद खान बिग बॉस के दमाद है। उन्हें चैनल का सपोर्ट है, इसीलिए साजिद को नॉमिनेशन के बावजूद बचा लिया जाता है।
