Bigg Boss 16 Promo : टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 16 की शुरुआत हो चुकी है। शो के लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। इस बार बिग बॉस के घर में 14 की जगह 16 सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया है। इस बार शो की थीम सर्कस रखी गई है। बिग बॉस का नया सीजन काफी अलग होने वाला है, क्योंकि इस बार सिर्फ कंटेस्टेंट्स ही नहीं खुद बिग बॉस भी गेम खेलेंगे। बिग बॉस ने पहले ही दिन कंटेस्टेंट्स को झटका दे दिया है। बिग बॉस ने शो की 15 साल पुरानी परंपरा को तोड़ दिया है।
Bigg Boss 16 promo (credit: Instagram)
बिग बॉस सभी कंटेस्टेंट्स से कहते हैं ये इस सीजन का आखिरी वेकअप सॉन्ग है। आज के बाद से घर में कभी भी वेक अप सॉन्ग नहीं बजेगा। आपको इसकी जगह पर बिग बॉस एंथम गाना होगा। बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को एंथम लिखकर देते हैं, जिसके बाद सभी कंटेस्टेंट्स इस एंथम सॉन्ग को गाते हैं। बिग बॉस के इस नियम को तोड़ने से कंटेस्टेंट्स के साथ- साथ दर्शकों को भी झटका लगा है।
अब्दू रोजिक की ये इच्छा पूरी करेंगे बिग बॉस
कलर्स टीवी ने हाल ही में नया प्रोमो रिलीज किया है। प्रोमो में अब्दू रोजिक और साजिद खान नजर आ रहे हैं। अब्दू बिग बॉस से छोटी सी रिक्वेस्ट करते हैं। अब्दू बिग बॉस से कहते हैं कि बिग बॉस मुझे सुबह उठने के बाद एक्सरसाइज के लिए छोट-छोटे मशीन चाहिए। उतने में साजिद आते हैं और कहते हैं कि बिग बॉस ये हमारे देश में आया मेहमान है। आप इसके लिए छोटा- छोटा वेट भेज दो, इसके लिए इंतजार क्यों करना। अब्दू और साजिद का वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर राखी सावंत समते कई लोगों ने कमेंट किया है। अब्दू की क्यूटनेस लोगों का दिल जीत रही हैं।
शो में टीना दत्ता, सुम्बुल तौकीर खान, अंकित गुप्ता, प्रियंका चौधरी, निमृत कौर, साजिद खान, श्रिजिता डे समेत कई पॉपुलर सेलेब्स ने हिस्सा लिया हैं। बिग बॉस का पहला एपिसोड आज रात 9 बजे कलर्स टीवी पर देख सकते हैं।
