Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 में अंकित गुप्ता (Ankit Gupta) और प्रियंका चौधरी (Priyanka Chaudhary) को एक साथ काफी पसंद किया है। हालांकि बीते हफ्ते अंकित गुप्ता को बिग बॉस के घर से बेघर कर दिया गया है, उन्हें घर वालों ने यह कहकर एलिमिनेट कर दिया कि उनका योगदान घर में बाकी सदस्यों के मुकाबले सबसे कम है। जिसके बाद प्रियंका चौधरी काफी भावुक नजर आईं और फूट-फूट कर रोने लगीं। अब ये तो हो गई पुरानी बात बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में प्रियंका चौधरी घर में अपने सबसे बड़े दुश्मन शिव ठाकरे (Shiv Thakare) के साथ हाथ मिलाते नजर आ रही हैं और सिर्फ इतना ही नहीं उनके साथ रोमांटिक डांस भी कर रही हैं। जिसको देखने के बाद फैंस दंग रह गए हैं।
Bigg Boss 16: Priyanka Chaudhary and Shiv Thakare
शिव और प्रियंका का रोमांटिक डांस
बिग बॉस ने कप्तानी टास्क के लिए घरवालों को तीन दावेदार चुनने के लिए कहा था, जिसके बाद एमसी स्टैन, अब्दु रोजिक और शिव ठाकरे को चुना गया। कप्तानी टास्क के लिए बिग बॉस ने एक चुनाव का आयोजन किया जिसमें बिग बॉस फैंस लाइव नजर आए। अब इन तीनों दावेदारों को किसी भी तरह वोट के लिए मनाना था, इस बीच लाइव ऑडियंस की तरह से एक रोमांटिक डांस की डिमांड आती है, वो भी शिव और प्रियंका का रोमांटिक डांस। इस बीच दोनों कंटेस्टेंट ऑडियंस की मांग को मान लेते हैं और एक दूसरे के हाथों में हाथ डालकर डांस करने लगते हैं। चुनाव के अंत में ऑडियंस शिव ठाकरे को सबसे ज्यादा वोट देती है और वह घर के नए कप्तान बन जाते हैं।
कप्तानी टास्क में प्रियंका ने की शिव की मदद
इस बीच कप्तानी टास्क में प्रियंका चौधरी शिव ठाकरे की मदद करती नजर आ रही थीं, जिसके बाद फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। बिग बॉस फैंस का मानना है कि प्रियंका के बारे में यही सबसे अच्छी बात है कि वह दुश्मनी और लड़ाई झगड़े भूल कर दोस्ती का हाथ बढ़ाते हैं। इस बीच कई फैंस का मानना है कि अंकित गुप्ता बिग बॉस में दोबारा वापसी कर सकते हैं, हालांकि इस पर फिलहाल कोई पुख्ता रिपोर्ट मौजूद नहीं है।
