Bigg Boss 16: निमृत कौर अहलूवालिया ने प्रियंका चाहर चौधरी को दीं गालियां, ट्विटर पर लोगों ने एक्ट्रेस की लगाई क्लास

Nimrit Abuse Priyanka in Fight: बीते वीकेंड का वार पर बिग बॉस 16 के घर से मेकर्स ने किसी भी सदस्य को बाहर नहीं किया है। ऐसे में अब बिग बॉस 16 का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें निमृत कौर अहलूवालिया और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच राशन को लेकर तगड़ी लड़ाई होती नजर आ रही है।

Nimrit Abuse Priyanka in Fight: सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में कंटेस्टेंट्स के बीच हो रहीं लड़ाईयां इन दिनों खूब चर्चा में हैं। इस सीजन में टास्क को लेकर घरवालों को अभी तक लड़ाई-झगड़ा करते हुए नहीं देखा गया है। शो में अब तक जो भी लड़ाईयां हुई, वो केवल राशन को लेकर हुई हैं। हाल ही में मेकर्स ने बिग बॉस 16 का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें निमृत कौर अहलूवालिया और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिल रही है। दोनों के बीच लड़ाई का कारण इस बार भी राशन ही है।

Bigg Boss 16

बिग बॉस 16 में आज रात निमृत कौर अहलूवालिया और प्रियंका चाहर चौधरी के बीच राशन को लेकर जमकर बहस होगी। इस सीजन में कंटेस्टेंट्स खाने-पीने की चीजों को लेकर कई बार आपस में भिड़ चुके हैं। शो में अब तक कोई भी क्रिएटिव टास्क देखने को नहीं मिला है। ये सीजन केवल राशन के झगड़े और लव-एंगल्स पर निर्भर हैं। अब बात करें प्रियंका और निमृत की लड़ाई की तो प्रियंका चाहर चौधरी निमृत कौर अहलूवालिया से कहेंगी कि उन्हें सभी के बराबर खाना चाहिए। इससे निमृत कौर अहलूवालिया भड़क जाती हैं और दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। इतना ही नहीं लड़ाई के दौरान निम्रती प्रियंका को गली तक दे देती हैं। वह यह भी कहती है कि वो उसका मुंह तोड़ देगी।

End of Feed