Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में फिलहाल एक जबरदस्त टास्क जारी है। बिग बॉस ने एक टॉर्चर टास्क घरवालों को दिया है। इस टास्क में दो टीमें चुनी गई हैं। एक तरफ मंडली के 3 सदस्य शिव ठाकरे, निमृत कौर आहलूवालिया और एमसी स्टैन हैं। वहीं दूसरी ओर प्रियंका चौधरी (Priyanka Chaudhary), शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और अर्चना गौतम (Archana Gautam) हैं। इस टॉर्चर टास्क में शिव और निमृत ने प्रियंका को जमकर टारगेट किया और खींच खींच कर पानी उनके चेहरे पर मारा। इस बीच पानी उनके कान में भी जा रहा था, जिस पर प्रियंका ने शिव और निमृत को फटकार भी लगाई और ऐसा करने से मना किया। हालांकि मंडली नहीं रुकी और लगातार पानी फेंकती रही। इस बीच अब टॉर्चर होने की बारी मंडली की है और उन्हें अर्चना का भयानक रूप देखने को मिलने वाला है।
Bigg Boss 16 Torture task
अर्चना गौतम ने निमृत को रुलाया
बिग बॉस का एक नया प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में निमृत कौर आहलूवालिया, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन बजर के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इस बीच अब प्रियंका, अर्चना और शालीन उन्हें बजर छोड़ने के लिए टॉर्चर कर रहे हैं। ऐसे में अर्चना तीनों पर हल्दी डालती है और जोर-जोर से पानी फेंकने लगती है। ऐसे में निमृत रोने लगती हैं। निमृत को रोता देख अर्चना रुकती नहीं है बल्कि वो चिल्लाने लगती हैं। ऐसे में बिग बॉस फैंस के भी बड़े मजेदार कमेंट सामने आ रहे हैं।
Promo:Tomorrow non-mandli tortures mandli#ArchanaGautam on full form! #BiggBoss16 #BB16 #BiggBoss t.co/fRPHwiFDDf
— ANI (@ANI) Feb 1, 2023
धमाकेदार होगा आज का एपिसोड
बिग बॉस 16 का आज का एपिसोड बेहद धमाकेदार होने वाला है। आज मंडली से बदला लिया जाएगा। बिग बॉस के प्रोमो पर कमेंट करते हुए फैंस कह रहे हैं कि उन्हें आज के एपिसोड का इंतजार नहीं हो रहा है। कई फैंस का मानना है कि मंडली के साथ जो कुछ भी हो रहा है वह बिल्कुल सही है।
बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए मंडली के तीन सदस्य सुंबुल तौकीर खान, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन शामिल हैं।
