टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सुंबुल तौकीर खान से परेशान हुई पूरी मंडली, बिग बॉस ने की शिव ठाकरे- एमसी स्टैन से चुगली

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 2, 2023, 08:27 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के आखिरी नॉमिनेशन टास्क में सुंबुल तौकीर खान की गलती से अब पूरी मंडली ही नॉमिनेट हो गई है। टास्क में हारने के बाद खुद सुंबुल का हाल ही बेहार हो गया है और वह जमकर रोए जा रही हैं। सुंबुल के इस व्यवहार से पूरी मंडली भी अब परेशान हो गई है।

Image

Bigg Boss 16 latest Episode

KEY HIGHLIGHTS
  • सुंबुल तौकीर खान से परेशान हुई पूरी मंडली।
  • बिग बॉस ने शिव और स्टैन को समझाया।
  • निमृत ने भी उठाए सुंबुल के व्यवहार पर सवाल।

Bigg Boss 16: बिग बॉस सीजन 16 में इस हफ्ते मंडली के 3 कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए हैं। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट में सुंबुल तौकीर खान, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन का नाम शामिल है। इस बात से यह तय हो गया है कि इस हफ्ते मंडली का ही एक सदस्य घर से बेघर होने वाला है। बिग बॉस ने इस बार एक टीम का नॉमिनेशन टास्क दिया था। जिसमें सुंबुल, शिव और स्टैन एक ही टीम में थे। इस टास्क में मंडली वाली टीम सुंबुल की वजह से हार जाती है। जिस वजह से तीनों कंटेस्टेंट घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो जाते हैं। इसके बाद सुंबुल तौकीर खान विक्टिम कार्ड खेलना शुरू कर देती हैं और खुद की गलती पर खुद ही रोने लगती हैं। जिसके बाद स्टैन, निमृत और शिव उन्हें दिलासा दिलाने की कोशिश करते हैं।

बिग बॉस ने पढ़ाया शिव-स्टैन को पाठ

इस बीच लेटेस्ट एपिसोड में बिग बॉस ने शिव ठाकरे और एमसी स्टैन को कन्फेशन रूम में बुलाया और उनसे बात की है। बिग बॉस ने शिव को हमेशा दूसरों का बोझ ढोने के ताने भी मारे है, वहीं सुंबुल के खिलाफ भी स्टैन और शिव की आंखे खोलने की कोशिश की है। जिसके बाद स्टैन, शिव और निमृत मिलकर सुंबुल के व्यवहार पर सवाल खड़े करने लगते हैं। इस बीच सुंबुल तौकीर खान काफी परेशान नजर आती हैं। वह किसी से बात नहीं करतीं और खाना तक खाने से इनकार कर देती हैं। इसके बाद निमृत के सब्र का बांध टूट जाता है और वह सुंबुल को समझाने की कोशिश करती हैं।

सुंबुल की वजह से खतरे में मंडली

बिग बॉस के आखिरी नॉमिनेशन टास्क में सुंबुल तौकीर खान बुरी तरह फेल हो जाती हैं और अपने साथ ही पूरी मंडली को ले डूबती हैं। जिसके साथ ही अब निमृत को छोड़कर पूरी मंडली पर ही नॉमिनेशन का खतरा मंडरा रहा है। सुंबुल तौकीर खान टास्क के बाद एक ऐसे बच्चे की तरह व्यवहार कर रही हैं जो कुछ गलती करने के बाद खुद ही रोने लगता है ताकी उसे कोई और ही ना डांट पाए। खुद बिग बॉस फैंस को भी सुंबुल का यह व्यवहार पसंद नहीं आ रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article