टीवी मसाला

Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी और अर्चना गौतम ने टॉर्चर टास्क में चटाई मंडली को धूल, क्या अपने नाम करेंगे जीत?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 2, 2023, 08:15 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में दो टीमों के बीच टॉर्चर टास्क खेला गया है। इस टास्क के पहले राउंड को प्रियंका चौधरी, अर्चना गौतम और शालीन भनोट की टीम ने अपने नाम कर लिया है। इस टास्क के बाद अर्चना-प्रियंका की खासतौर पर तारीफ की जा रही है।

Image

Priyanka Chaudhary and Archana Gautam

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस का लेटेस्ट एपिसोड धमाकेदार रहा है।
  • अर्चना-प्रियंका ने टास्क में किया बेहतरीन प्रदर्शन।
  • सोशल मीडिया पर फैंस ने की जमकर तारीफ।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में इस सीजन का सबसे बेहतरीन टास्क (Bigg Boss 16 Torture Task) फिलहाल खेला जा रहा है। बिग बॉस ने इस हफ्ते प्राइज मनी को बढ़ाने के लिए टॉर्चर टास्क दिया है। हालांकि बिग बॉस ने दो टीमें चुनी हैं, एक तरफ निमृत कौर आहलूवालिया, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन हैं, वहीं दूसरी टीम में प्रियंका चौधरी, अर्चना गौतम और शालीन भनोट शामिल हैं। इस बीच टास्क के पहले दिन मंडली मिलकर प्रियंका, अर्चना और शालीन को जमकर टारगेट करती है और खूब टॉर्चर भी किया जाता है। इस बीच प्रियंका और शिव के बीच काफी बहसबाजी भी हो जाती है। मंडली इस पूरे टास्क में अर्चना और प्रियंका को ही ज्यादा टारगेट करती है। बावजूद इसके दोनों टिके रहते हैं और अपना बजर नहीं छोड़ते। जिसके साथ ही करीब एक घंटे बाद बिग बॉस बताते हैं कि इस टास्क का पहला राउंड अर्चना, प्रियंका और शालीन ने अपने नाम कर लिया है।

फैंस का जीता दिल

इस बीच प्रियंका चौधरी और अर्चना गौतम ने अपने प्रदर्शन से सभी बिग बॉस फैंस का दिल जीत लिया है। शिव ठाकरे और निमृत के बार-बार पानी फेंकने के बावजूद वह टिके रहते हैं और हार नहीं मानते। मंडली उन्हें हटवाने की पूरी कोशिश करती है बावजूद इसके वह टास्क का पहला राउंड अर्चना, प्रियंका और शालीन ने अपने नाम कर लिया है। जिस पर एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रियंका और अर्चना दो शेरनियों की तरह खेली हैं, अब आज के टास्क में मंडली को पूरा सबक सिखाया जाएगा।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘यह पूरा टास्क अर्चना और प्रियंका ने अपने नाम कर लिया है।’ दोनों के प्रदर्शन से फैंस काफी खुश हैं।

रोने लगीं निमृत कौर आहलूवालिया

इस बीच बिग बॉस का एक नया प्रोमो जारी किया गया है। इस प्रोमो में अर्चना गौतम, निमृत, शिव और स्टैन को टॉर्चर टास्क में जमकर टारगेट कर रही हैं। उनपर हल्दी से लेकर पानी और जाने क्या-क्या फेंकती नजर आ रही हैं।

बिग बॉस के प्रोमो में इतना टॉर्चर सहने के बाद निमृत कौर आहलूवालिया रोती हुई नजर आ रही हैं। जिसके बाद फैंस एक्ट्रेस को जैसी करनी वैसी भरनी बोलकर ताना मार रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article