Bigg Boss 16: सलमान खान के साथ बिग बॉस होस्ट करेगा ये बड़ा सितारा, वीकेंड पर होगा डबल धमाल

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 22, 2022, 08:28 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 का यह वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है। सलमान खान के साथ मनीष पॉल भी शो को होस्ट करते हुए नजर आने वाले हैं, जिससे दर्शकों के मनोरंजन का डोज डबल होने वाला है। इस बार एक स्पेशल एपिसोड के लिए मेकर्स ने यह प्लानिंग की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान के साथ होस्टिंग करेंगे मनीष पॉल।
  • धमाकेदार होने वाला है यह वीकेंड का वार।
  • बिग बॉस के सेट पर दोनों एक साथ नजर आए हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस और सलमान खान (Salman Khan) का नाता बहुत पुराना है। फैंस का मानना है कि सलमान खान से अच्छा बिग बॉस को कोई भी होस्ट नहीं कर सकता है। जिस तरह से सलमान शो को चलाते हैं वह देखना काफी मजेदार होता है। अब इस वीकेंड के वार (Weekend Ka Vaar) पर सलमान खान के साथ एक दूसरा स्टार भी होस्ट के तौर पर नजर आने वाला है। इस वीकेंड का वार पर दर्शकों के लिए मनोरंजन का डोज बेहद हाई होने वाला है। टीवी के लगभग सभी मशहूर शो को होस्ट करने वाले मनीष पॉल (Manish Paul) अब बिग बॉस के फैंस का भी मनोरंजन करने वाले हैं। खबर सामने आ रही हैं कि इस बार वीकेंड का वार काफी स्पेशल होने वाला है जिस वजह से मनीष पॉल को सलमान खान के साथ होस्ट करने के लिए इनवाइट गया है।

Bigg Boss 16 Salman Khan

Bigg Boss 16 Salman Khan

पहले भी एक साथ दिखे सलमान और मनीष

यह पहली बार नहीं है जब सलमान खान और मनीष पॉल एक साथ होस्टिंग करने वाले हैं। इससे पहले भी दोनों ने एक साथ फिल्मफेयर से लेकर कई मौकों पर स्टेज शेयर किया है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को भी काफी पसंद आती है। मनीष पॉल को इंडिया के कुछ सबसे बेहतरीन होस्ट में से एक माना जाता है। वह इंडिया के लगभग हर मशहूर शो को होस्ट कर चुके हैं। सलमान और मनीष की जोड़ी को एक साथ बिग बॉस के सेट पर देखना काफी मजेदार होने वाला है।

End of Feed