Bigg Boss 16 Latest Promo: शालीन भनोट ने नेशनल टीवी पर की खुद को मारने की कोशिश, घर में खोया अपना आपा

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 20, 2023, 06:06 PM IST

Bigg Boss 16 latest promo: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। घर में शालीन भनोट ने खोया अपना आपा। शालीन का वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। शालीन का ये साइड देखकर घरवालों के उड़े होश।

Bigg Boss 16latest promo: टीवी का मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस 16 (bigg boss 16) इन दिनों चर्चा में है। शो में शालीन भनोट (Shalin Bhanot) और टीना दत्ता (Tina Datta) के प्यार के जहां चर्चे चल रहे थे। वहां अब दोनों अपनी- अपनी गेम खेलते हुए नजर आ रहे हैं। शो में टीना दत्ता ने शालीन भनोट के बारे में ऐसे कई चौंकाने वाला खुलासे किए जिसे सुनने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) के होश उड़ गए। शालीन भनोट ने भी टीना पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। बिग बॉस के मेकर्स ने हाल ही में वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस के होश उड़ गए।

shalin bhanot

shalin bhanot (credit pic: instagram)

वीडियो में शालीन भनोट कॉन्फेशन रूम में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने बिग बॉस से पूछा कि क्या ये रूम साउंड प्रूफ है। बिग बॉस हां में जवाब देते हैं। शालीन इस दौरान काफी गुस्से में नजर आते हैं। वो कहते हैं कि इस घर में मेरे से कोई बात करने वाला नहीं है। ये घर मुझे काट रहा है। मुझे काटने को दौड़ रहा है। मैं खुद को खो रहा हूं।

End of Feed