Bigg Boss 16: सलमान खान बीच सीजन में बिग बॉस को कहेंगे अलविदा? करण जौहर की होगी वापसी!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 31, 2022, 01:42 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के इस सीजन को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शो की टीआरपी भी इस सीजन काफी अच्छी चल रही है। ऐसे में बिग बॉस को 4 हफ्तों के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है। हालांकि अब दावा किया जा रहा है कि इन हफ्तों में सलमान खान नजर नहीं आएंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस को अलविदा कह सकते हैं सलमान खान।
  • सलमान की जगह दोबारा नजर आ सकते हैं करण जौहर।
  • बिग बॉस को 4 हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस का 16वां सीजन (Bigg Boss 16) टीआरपी के हिसाब से काफी जबरदस्त रहा है। इस बार फैंस को कंटेस्टेंट काफी पसंद आ रहे हैं। जिस वजह से बिग बॉस टीआरपी लिस्ट में टॉप 10 में ही रहता है। इस सीजन की सफलता को देखते हुए मेकर्स ने इसे चार हफ्तों के एक्सटेंड भी कर दिया गया है। हालांकि अब कई रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है कि इन चार एक्सटेंड हफ्तों में सलमान खान होस्टिंग करते हुए नजर नहीं आने वाले हैं। वही फिल्म मेकर करण जौहर एक बार फिर सलमान की जगह लेते नजर आ सकते हैं। इसके पीछे एक बड़ा कारण सलमान खान का कॉन्ट्रेक्ट बताया जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार शो के मेकर्स ने फिलहाल सलमान खान के कॉन्ट्रेक्ट को नहीं बढ़ाया है। जिस वजह से अब यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि करण जौहर की शो में वापसी हो सकती हैं।

Bigg Boss 16 Karan johar and Salman Khan

Bigg Boss 16 Karan johar and Salman Khan

सलमान खान की जगह लेंगे करण जौहर

बिग बॉस में कुछ हफ्तों पहले जब सलमान खान को डेंगू हो गया था, तो करण जौहर ही उनकी जगह होस्टिंग करते नजर आए। ऐसे में यह बात समझ से परे हैं कि मेकर्स ने अभी तक सलमान खान के कॉन्ट्रेक्ट को एक्सटेंड क्यों नहीं किया है। इसकी दो वजह हो सकती हैं, या तो सलमान खान की बाकी प्रोडेक्ट्स में व्यस्त हो सकते हैं या फिर शो के मेकर्स करण जौहर को होस्टिंग के लिए बुलाना चाहते हैं। इस बीच फैंस का यही मानना है कि बिग बॉस की होस्टिंग सलमान खान से बेहतर और कोई नहीं कर सकता है।

End of Feed