Bigg Boss 16: टीवी के सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। शो को ऑन एयर हुए 2 हफ्ते होने वाले हैं। शो में कंटेस्टेंट्स की जहां फाइट हो रही हैं। वहीं, कुछ लोगों की दोस्तों भी हो रही है। शो के पहले वीकेंड का वार में कोई भी घर से बेघर नहीं हुआ था। आज शो को दूसरा वीकेंड का वार एपिसोड है। आज के एपिसोड में सलमान खान (salman Khan) फिर से घर में जाकर घरवालों की क्लास लगाएंगे। इसके अलावा शो के होस्ट घरवालों की आंखे भी खोलते नजर आएंगे। वीकेंड के वार का इंतजार दर्शक लंबे समय से कर रहे थे। पिछले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए टीना दत्ता, एमसी स्टैन, शालीन भनोट, श्रीजिता डे (Sreejita Dey) और गोरी नागौरी नॉमिनेट हुए थे। ऐसे में फैंस जानने के लिए उत्सुक है कौन सा कंटेस्टेंट घर से सबसे पहले बेघर होने वाला है।
bigg boss 16 (credit pic: instagram)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उतरन फेम एक्ट्रेस श्रीजिता डे घर से बेघर हो सकती हैं। कई बिग बॉस फैन पेज का दावा है कि श्रीजिता घर से बेघर हो सकती हैं। हालांकि मेकर्स की तरफ से इस खबर को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि श्रीजिता घर से बेघर होगी या नहीं।
कौन सा कंटेस्टेंट होगा घर से बेघर?
BREAKING! #BiggBoss_TakCONFIRMED!!!💯 Sreejita De become the first contestant to get EVICTED from the #BiggBoss16… t.co/14vFez8C7D
— ANI (@ANI) Oct 14, 2022
EXCLUSIVE - Sreejita De has been EVICTED. #BiggBoss16 #BB16 #BiggBoss t.co/kym3MyoER2
— ANI (@ANI) Oct 14, 2022
पिछले दिनों गोरी नागोरी और श्रीजीता डे के बीच जमकर लड़ाई हुई थी। एक्ट्रेस ने गोरी को स्टैंडर्ड लेस और बदतमीज बताया था। इससे पहले श्रीजीता की लड़ाई मान्या से हुई थी। मान्या ने श्रीजीता के करियर पर सवाल उठाया था। एक्ट्रेस ने कहा था, उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए बड़ी मेहनत की है।
श्रीजीता का लड़ाई पर उनके बॉयफ्रेंड माइकल ने बयान देते हुए कहा था कि इस सिचुएशन को बेहतर तरीके से डील किया जा सकता था। उन्होंने इस बात को माना था कि श्रीजीता इस सिचुएशन को बेहतर तरीके से संभाल सकती थी। हालांकि उन्होंने आगे कहा कि घरवाले हर किसी के मुद्दे में कूदकर उसमें घी डालने का काम करते हैं। सिर्फ श्रीजीता को खरी- खोटी सुनना सही नहीं है।
