Bigg Boss 16 Grand Finale: बिग बॉस 16 का ग्रैंड फिनाले काफी धमाकेदार होने वाला है। आज शाम 7 बजे से फिनाले का एपिसोड टेलिकास्ट किया जाएगा। शो के फिनाले को लेकर फैंस से लेकर सेलेब्स तक काफी एक्साइटेड हैं। फैंस विनर के नाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेकर्स ने टॉप 2 कंटेस्टेंट्स का खुलासा कर दिया है। फिनाले तक पहुंचान के लिए सभी कंटेस्टेंट्स ने कड़ी मेहनत की थी। लेकिन शो में शालीन भनोट, अर्चना गौतम, प्रियंका चाहर चौधरी, एमसी स्टैन और शिव ठाकरे टॉप 5 के कंटेस्टेंट बनें। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे के बीच विनर की ट्रॉफी को लेकर जंग होने वाली हैं। मेकर्स ने हाल ही में प्रियंका और शिव के बीच टक्कर होने का वीडियो शेयर किया है। दोनों फिनाले के रेस के प्रमुख दावेदार हैं। दोनों में से एक कोई एक विनर बन सकता हैं।
वीडियो में प्रियंका और शिव के बीच डांस वॉर होते हुए नजर आ रही हैं। इस प्रोमो के रिलीज होने के बाद यूजर्स का कहना है कि ये दोनों ही टॉप 2 फाइनलिस्ट होने वाले हैं।
ये हैं शो के टॉप 2 फाइनलिस्ट
प्रियंका शुरुआत से ही घर में अपने मुद्दे उठा रही हैं। उनकी बुलंद आवाज ने हर किसी को इंप्रेस किया है। अली गोनी, अर्जुन बिजलानी से लेकर देवोलीना भट्टाचार्जी तक प्रियंका को सपोर्ट कर रहे हैं। कई सेलेब्स शिव ठाकरे को भी लगातार सपोर्ट कर रहे हैं। शिव ठाकरे बिग बॉस मराठी के विनर रह चुके हैं। शिव ने अपनी गेम से फैंस का दिल जीत लिया है। सोशल मीडिया पर प्रियंका चाहर चौधरी की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो ट्रॉफी पकड़े हुए नजर आ रही हैं। बिग बॉस 16 का ताज किसके सर पर सजता है, इसके लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
