Bigg Boss 16 Finale: शिव ठाकरे ने तोड़ा सिद्धार्थ शुक्ला का रिकॉर्ड, फिनाले से पहले हासिल किया ये मुकाम

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 11, 2023, 03:01 PM IST

Bigg Boss 16 Finale: बिग बॉस 16 में कल यानी रविवार को फिनाले होने वाला है। फिनाले से पहले टॉप 5 कंटेस्टेंट्स को उनकी जर्नी दिखाई गई। जर्नी वीडियो देखते समय शिव ठाकरे (Shiv Thakare) काफी इमोशनल हो गए। शिव ने फिनाले से पहले सिद्धार्थ शुक्ला का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

Bigg Boss 16 Finale: 12 फरवरी को बिग बॉस का फिनाले होने वाला है। शो के लेटेस्ट एपिसोड में घर के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की जर्नी के उनकी जर्नी दिखाई गई। शालीन भनोट, शिव ठाकरे, एमसी स्टैन, प्रियंका चाहर चौधरी और अर्चना गौतम शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स हैं। शिव ठाकरे (Shiv Thakare) ने बिग बॉस के इस सीजन पर राज किया है। घर में शिव ने अपने शानदार गेम से लोगों का दिल जीत लिया है। शिव ठाकरे ने बिग बॉस 13 के एक्स कंटेस्टेंट सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

bigg boss 16 (80)

Sidharth Shukla and Shiv Thakare ( credit pic: social media)

रिपोर्ट्स के अनुसार, शिव ठाकरे को जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। शो में 23 मिनट तक शिव ठाकरे की जर्नी को दिखाया गया है। बिग बॉस के इतिहास में इससे पहले 20 मिनट तक सिद्धार्थ शुक्ला की जर्नी को दिखाया गया था। सिद्धार्थ शुक्ला का सीजन आज भी लोगों को याद है। भले ही एक्टर आज हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन उनका काम लोगों को याद है।

End of Feed