टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) अपनी शादी के बाद से अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने पति शहनवाज शेख के साथ राजस्थान में वेकेशन मना रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। फोटो में कपल एक- दूसरे के साथ रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। देवोलीना ने पति के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर की है। एक्टर ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, रणथंबोर डायरीज। देवोलीना और शहनवाज एक- दूसरे के साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। देवोलीना की फोटो पर राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने कमेंट करते हुए लिखा है कि मुझे प्यार पर भरोसा नहीं है। देवोलीना ने राखी को सपोर्ट किया है।
दरअसल राखी सावंत और आदिल खान दुर्रानी की शादी में कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। राखी ने अपने पति पर एक्स्ट्रा मैरेटियल अफेयर और मारपीट का आरोप लगाया है। फोटो में देवोलीना ब्लू कलर के सूट में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को मैचिंग नेकलेस के साथ कंपलीट किया है। वहीं, शहनवाज कैजुअल लुक में नजर आए। शहनवाज देवोलीना की तरफ प्यार भरी निगाहों से देखते हुए नजर आए।
यूजर्स ने किया देवोलीना को ट्रोल
देवोलीना की फोटो पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं। एक्ट्रेस की फोटो पर राखी सावंत ने कमेंट किया है कि मुझे प्यार पर भरोसा नहीं हैं। इस पर देवोलीना ने कहा है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा राखी। देवोलीना की फोटो पर कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया है। एक यूजर ने लिखा, तुम्हारा हाल भी ऐसा ही होगा। दूसरे यूजर ने लिखा, ये क्या किया देवो किस से शादी कर ली। तीसरे यूजर ने लिखा, ब्लैक एंड व्हाइट। देवलीना और शहनवाज ने 14 दिसंबर को शादी की थी। एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से शादी की थी।
