Fahmaan Khan Enter in Bigg Boss 16: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) में नए-नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। इस शो में मौजूद सभी कंटेस्टेंट्स बिग बॉस 16 की ट्रॉफी को अपने नाम करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। जैसे-जैसे शो का फिनाले नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे कंटेस्टेंट्स के बीच कम्पटीशन बढ़ता जा रहा है। इस समय फैन्स, फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स ने अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट को सपोर्ट करना शुरू कर दिया है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फहमान खान (Fahmaan Khan) भी अपनी दोस्त और को-स्टार रहीं सुंबुल तौकीर खान को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस 16 के घर में एंट्री मारने वाले हैं।
टीओआई के सूत्र के अनुसार इस समय घर में सुंबुल तौकीर खान, टीना दत्ता और शालीन भनोट के बीच एक लव ट्रायंगल बनता दिखाई दे रहा है। हालांकि अब धीरे-धीरे चीजों में बदलाव आने शुरू हुए हैं। बताया जा रहा है कि फहमान खान अब बिग बॉस 16 के घर में जाकर सुंबुल तौकीर खान को गाइड करते दिखाई देंगे। इतना ही नहीं वो सुंबुल को गेम खेलने के लिए भी प्रोत्साहित करेंगे। कल उनके साथ कृतिका सिंह यादव, गुरप्रीत बेदी और 'प्यार के सात वचन घर्म-पत्नी' के उनके को-एक्टर आशीष दीक्षित भी शामिल होंगे, जो अपकमिंग डेली सोप का प्रचार करेंगे।
कई रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया था कि फहमान खान सलमान खान के शो में वाइल्डकार्ड एंट्री भी कर सकते हैं। हालांकि इन खबरों की खुद अभिनेता ने झूठा बताया है। रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि सुंबुल घर में एक रात के शामिल होंगे। इसके अलावा बिग बॉस 16 के बीते एपिसोड में अर्चना गौतम और साजिद खान के बीच भी तगड़ी बहस देखने को मिली।
