Shiv Thakare and Nimrit Kaur Ahluwalia: बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट निमृत कौर आहलूवालिया (Nimrit Kaur Ahluwalia) अक्सर चर्चाओं में बनी रहती हैं। कभी अपने लुक को लेकर तो कभी शिव ठाकरे के साथ रिलेशनशिप की खबरों को लेकर। बिग बॉस 16 के घर में शिव और निमृत के बीच में काफी क्लोज फ्रेंडशिप देखने को मिली थी। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद दोनों के बीच रिलेशनशिप की खबरें कई दिनों से सामने आ रही हैं। कई इवेंट और पार्टीज में भी दोनों एक साथ अक्सर नजर आते हैं। सोशल मीडिया पर भी शिव और निमृत के फैंस दोनों से लगातार रिलेशनशिप में आने की मांग कर रहे हैं। कई फैंस का तो यह भी मानना है कि शिव-निमृत रिलेशनशिप में हैं। इस बीच निमृत ने अब शिव ठाकरे के साथ रिलेशनशिप को लेकर सफाई दी है। हालांकि निमृत का यह बयान सुनकर फैंस के बीच निराशा हाथ लगी है।
Nimrit Kaur Ahluwalia and Shiv Thakare
निमृत ने फैंस को किया धन्यवाद
इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए निमृत कौर आहलूवालिया से पूछा गया कि आप और शिव दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं क्या दोस्ती से ज्यादा भी कुछ देखने को मिल सकता है? इस पर जवाब देते हुए निमृत ने कहा, 'मैं और शिव काफी अच्छे दोस्त हैं, फैंस से हमें काफी प्यार मिल रहा है जिसके लिए मैं आप सभी का कहे दिल से शुक्रिया करना चाहती हूं। लेकिन मैं और शिव सिर्फ अच्छे दोस्त ही बनकर रहना चाहते हैं। इससे ज्यादा और कुछ नहीं।'
बिग बॉस के घर में दिखा प्यार बॉन्ड
निमृत कौर आहलूवालिया और शिव ठाकरे के बीच बिग बॉस के घर में दोस्ती का प्यारा सा बॉन्ड देखने को मिला था। दोनों ही मंडली में शामिल थे। कई फैंस का मानना है कि निमृत और शिव को एक दूसरे के लिए फीलिंग्स भी हैं लेकिन दोनों एक दूसरे के साथ यह शेयर नहीं करना चाहते हैं।
