Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) का सबसे पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 16 इन दिनों चर्चा में छाया हुआ है। दर्शकों को एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिल रहा है। सिर्फ घर में ही नहीं कंटेस्टेंट्स के बर्ताव को लेकर सेलेब्स घर के बाहर भी अपनी राय सोशल मीडिया पर देते रहते हैं। घर के अंदर कैद हुए इन कंटेस्टेंट को 9 हफ्ते बीत चुके हैं। घर में दो ग्रुप साफ तौर पर दिखाई दे रहे हैं। एक ग्रुप में सुंबुल (sumbul), निम्रत, शिव ठाकरे, साजिद खान, एमसी स्टैन है तो दूसरे ग्रुप में प्रियंका चौधरी, अर्चना गौतम, अंकित गुप्ता, टीना दत्ता और सौंदर्या शर्मा है। घर में जल्द कैप्टेंसी टास्क होने वाला है। कर्लस टीवी की तरफ से नया प्रोमो जारी किया गया है। कैप्टेंसी का टास्क प्रियंका, अंकित, सुंबुल और शालीन भनोट के बीच होगा। सभी सदस्यों को अलग- अलग खेलना है।
टास्क में 4 सदस्यों को एक- दूसरे के कपड़ों को गंदा करना है। प्रोमो में शालीन प्रियंका से पूछते हैं अंकित कैप्टन बनेगा। प्रियंका कहती हैं हां। सुंबुल कहती हैं कि इंडिविजुअल बोलकर ग्रुप में खेल रहे हो। टास्क के दौरान निम्रत सुंबुल को मोटिवेट करती हैं। इसके आगे प्रियंका कहती हैं कि इतने दिन से जो तुम लोग ग्रुप में खेल रहे थे तब कुछ नहीं। शालीन और प्रियंका को साथ खेलते हुए देख सुंबुल कहती हैं ये चाहते नहीं है किसी और के पास सत्ता जाए। दर्शक इस बात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कौन बनेगा घर का नया कैप्टन?
कौन बनेगा घर का नया कैप्टन?
वीकेंड पर घरवालों ने बयां किया दर्द
वीकेंड का वार एपिसोड में बिग बॉस के घर में टूटा सदस्यों के सब्र का बांध। बिग बॉस ने सभी सदस्यों को कन्फेशन रूम में बुलाया था। प्रियंका से लेकर शिव ठाकरे तक ने अपने दिल की बात कहीं। फैंस वीकेंड का वार एपिसोड का बेसब्री से इंतजार करते हैं।
