Bigg Boss 16: घरवालों को परेशान करना प्रियंका चाहर और अर्चना गौतम को पड़ा भारी, कैप्टन ने दी कड़ी सजा

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 21, 2022, 08:23 PM IST

Bigg Boss 16 promo: सलमान के शो में आए दिन कुछ न कुछ होता रहता है। प्रियंका ने कैप्टन की बातें मानने से इंकार किया जिसके बाद बिग बॉस कैप्टन से कहते हैं कि आपकी समझाकर काम कराने की नीति काम नहीं आ रही हैं। इसके बाद प्रियंका को शिव देते हैं कठोर दंड।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रोमो में प्रियंका और अर्चना ने कैप्टन की बातों को मानने से किया इंकार
  • शिव ठाकरे ने प्रियंका को दिया दंड
  • शो में ये कंटेस्टेंट है नॉमिनेटेड

Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman khan) के शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में आए दिन कुछ न कुछ नया ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिलते रहते हैं। शो में हर दिन कंटेस्टेंट्स की बॉन्डिंग एक- दूसरे के साथ बदलती दिखाई दे रही हैं। गुरुवार के एपिसोड में जहां कंटेस्टेंट्स ने बिग बॉस से चुगली की। वहीं, इस बार शो से बेघर होने के लिए तीन सदस्य शालीन भनोट (Shaleen Bhanot) सुंबुल तौकीर खान (sumbul touqeer khan ) और मान्या सिंह (Manya Singh)नॉमिनेटेड हैं। इस बार नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट शनिवार या रविवार को नहीं बल्कि सोमवार को घर से बाहर हो सकते हैं। इस हफ्ते सलमान के साथ करण जौहर, वरुण धवन, कृति सेनन समेत कई सदस्य बतौर गेस्ट नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने हाल ही में नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में प्रियंका और अर्चना ने लिया घरवालों से पंगा। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

priyanka and archana

priyanka and archana (credit pic: instagram)

प्रियंका और अर्चना ने लिया घरवालों से पंगा

End of Feed