Bigg Boss 16: जिंदगी भर प्यार के लिए तरसती रहेंगी अर्चना गौतम, बताया पिछले जन्म का नाता

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 26, 2022, 09:55 AM IST

Bigg Boss 16: अर्चना गौतम (Archana Gautam) इस सीजन की सबसे ज्यादा एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट में से एक हैं। उन्होंने कई बार इस बात का खुलासा किया है कि वह सिंगल हैं और अच्छे पार्टनर की तलाश में हैं। बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में सोदर्या शर्मा से बात करते हुए उन्होंने खुलासा किया कि वह जीवनभर प्यार के लिए तरसती रहेंगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अर्चना गौतम ने अपनी लव लाइफ से उठाया पर्दा।
  • जिंदगी भर अर्चना गौतम को नहीं मिलेगा जीवनसाथी।
  • सोदंर्या शर्मा ने बात करते हुए बताया पिछले जन्म का राज।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के सीजन में अर्चना गौतम (Archana Gautam) ने अपनी बातों और अजीब सी हरकतों से बाकी घरवालों के साथ ही बिग बॉस फैंस का काफी मनोरंजन किया है। उन्हें इस सीजन की सबसे एंटरटेनिंग कंटेस्टेंट में से एक माना जाता है। अर्चना ने कई बार अपनी लव लाइफ के बारे में बात की है। उन्होंने इस बात का खुलासा किया है कि वह सिंगल हैं और अच्छे पार्टनर की तलाश में हैं। बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में सौंदर्या शर्मा से बात करते हुए अर्चना ने एक बेहद अजीब सी बात कही है। उन्होंने खुलासा किया कि वह जीवन भर प्यार के लिए तरसती रहेंगी। इसके पीछे की वजह जान कर अच्छे-अच्छों का सिर चकरा जाएगा। अर्चना गौतम ने जिंदगीभर कुंवारी रहने के पीछे की वजह अपनी पहले वाले जन्म को बताया है। आइए जानते हैं पूरी कहानी क्या है?

Archana Gautam in Bigg Boss 16

Archana Gautam in Bigg Boss 16

अर्चना गौतम ने सुनाई पिछले जन्म की कहानी

सौंदर्या शर्मा से बात करते हुए अर्चना गौतम ने बताया, 'तुझे पता है पिछले जन्म में मैं एक लड़का थी। मेरे दोस्त काफी धोखेबाज थे, उन्होने मुझे गलत आदतों की ओर धकेल दिया और मैं लड़कीबाजी और शराब पीते लगी। जिसके बाद मेरे माता-पिता ने मेरी शादी कराने का फैसला किया। लेकिन मेरे धोखेबाज दोस्तों ने शादी वाले दिन मुझे शराब पिला दी और किसी और लड़की के पास भेज दिया। इस वजह से जिस लड़की से मैं शादी करने वाली थी उसका दिल टूट गया और उसने मुझे श्राप दे दिया। यही वजह है कि इस जन्म में मुझे प्यार नहीं मिलेगा मैं हमेशा सच्चे प्यार के लिए तरसती रहूंगी।' सौंदर्या शर्मा बड़ी खामोशी के साथ अर्चना गौतम की यह कहानी सुनाती हुई नजर आती हैं।

End of Feed