Bigg Boss 16: Shekhar Suman की फेवरेट हैं Archana Gautam, Priyanka chahar choudhary को बताया विनर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 29, 2022, 04:23 PM IST

Shekhar Suman comments on Bigg Boss 16- बिग बॉस 16 में बिग बुलेटिन नाम का सेगमेंट होस्ट कर रहे शेखर सुमन ने एक इंटरव्यू के दौरान अर्चना गौतम को अपना फेवरेट कंटेस्टेंट बताया। साथ ही कहा कि उन्हें लगता है कि प्रियंका चाहर चौधरी के अंदर विनर क्वॉलिटी है और वो ये शो जीत सकती हैं।

Shekhar Suman comments on Bigg Boss 16- लंबे समय के बाद बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के जरिए टेलीविजन स्क्रीन पर वापसी करने वाले शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने शो के लिए मिल रहे पॉजिटिव रिस्पांस के बारे में बात की। साथ ही अपना एक्सपीरिएंस शेयर किया।

Shekhar suman

शेखर सुमन फिलहाल 'Bigg Boss 16' में 'Bigg Bulletin' नाम के एक सेगमेंट को होस्ट कर रहे हैं। जिसकेलिए उन्हें काफी प्यार और सराहना मिल रही है। इस बारे में उन्होंने इंडिया फोरम्स से बात करते हुए कहा, “जब तक कि आपके पास ऑडिएंस के साथ जुड़ाव नहीं है, जब तक कि ऑडिएंस पॉजिटिव रिस्पॉन्स नहीं देती है, तब तक सब कुछ व्यर्थ लगता है। मुझे लगता है कि हम सभी उस प्रशंसा के लिए काम करते हैं और मैं बहुत खुश हूं। दर्शकों को सभी प्यार और प्रशंसा के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।''

End of Feed