Bigg Boss 16: वीकेंड का वार पर होगी अर्चना गौतम की वापसी !! टीआरपी के लिए मेकर्स ने चली शातिर चाल?

Archana To Be Back in Bigg Boss 16: शिव ठाकरे के साथ फिजिकल होने के बाद मेकर्स ने अर्चना गौतम को बिग बॉस 16 से बाहर कर दिया है। इस मामले में ताजा अपडेट यह है कि अर्चना गौतम की वीकेंड के वार पर वापसी हो सकती है। हालांकि अर्चना गौतम की वापसी का फैसला घरवालों के हाथ में ही होगा।

Archana To Be Back in Bigg Boss 16: बुधवार के एपिसोड में 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के घर अर्चना गौतम और शिव ठाकरे के बीच तगड़ी बहस होती देखी गई। शिव ठाकरे के उकसाने के बाद अर्चना गौतम ने उनका गल पकड़ लिया। इस बात को सभी जानते हैं कि बिग बॉस के घर में जुबानी जंग की जा सकती हैं लेकिन फिजिकल होना रूल्स के खिलाफ है। शिव ठाकरे के साथ फिजिकल होने के बाद अर्चना गौतम को बिग बॉस ने घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बिग बॉस 16 के घर से बाहर होने के बाद से फैन्स लगातार उनके शो में वापस लाने की मांग कर रहे हैं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके अनुसार मेकर्स ने अर्चना गौतम के फैन्स की ये डिमांड पूरी कर दी है। बताया जा रहा है कि बिग बॉस 16 के घर में अर्चना गौतम की एक बार धमाकेदार वापसी होगी।

Bigg Boss 16: वीकेंड का वार पर होगी अर्चना गौतम की वापसी !! टीआरपी के लिए मेकर्स ने चली शातिर चाल?

बिग बॉस 16 में होगी अर्चना गौतम की वापसी?

End of Feed