Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में अर्चना गौतम (Archana Gautam) और विकास मानकतला (Vikas Manaktala) के बीच लड़ाई से बड़ा बवाल मचने वाला है। बिग बॉस 16 के ताजा प्रोमो में अर्चना और विकास के बीच तगड़ा घमासान देखने को मिल रहा है। इस बीच अर्चना, विकास पर गर्म पानी भी फेंकती नजर आ रही हैं। अर्चना को पहले भी कंटेस्टेंट के साथ शारीरिक लड़ाई के चलते घर से बेघर किया जा चुका है। अब एक बार फिर बिग बॉस उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेने वाले हैं। विकास पर गर्म पानी फेंकने के लिए बिग बॉस अर्चना को कन्फेशन रूम में बुलाकर खूब सुनाने वाले हैं। इसके साथ ही बिग बॉस, अर्चना को घर से बेघर करने की धमकी भी देने वाले हैं। आज का एपिसोड मनोरंजन से भरपूर होने वाला है।
Archana Gautam and Vikas Manaktala
बिग बॉस होंगी घर से बेघर?
बिग बॉस खबरी की एक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि विकास पर गर्म पानी फेंकने के लिए अर्चना को खूब डांट पड़ने वाली हैं। बिग बॉस अर्चना को याद दिलाते हैं कि पहले भी उन्हें इसी वजह से घर से बेघर किया गया था। अगर वह अपनी आदतों से नहीं सुधरेंगी तो उन्हें यह शो छोड़कर जाना होगा। बिग बॉस अर्चना को सजा के तौर पर इस हफ्ते घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट कर देंगे। जिसके साथ ही अर्चना बिग बॉस से लगातार माफी मांगती नजर आती हैं और भरोसा दिलाती हैं कि वह ऐसा दोबारा नहीं करेंगी।
फैंस ने उठाए बिग बॉस पर सवाल
इस बीच फैंस बिग बॉस को बायस्ड बता रहे हैं। बिग बॉस फैंस का मानना है कि जब एमसी स्टैन ने शालीन भनोट को मारने की कोशिश की थी तो उन्हें लगातार चार हफ्तों के लिए नॉमिनेट कर दिया गया था और अब जब अर्चना ने विकास पर गर्म पानी फेंका है तो उन्हें सिर्फ एक हफ्ते के लिए ही नॉमिनेट किया गया। फैंस को बिग बॉस का यह फैसला समझ नहीं आ रहा है।
