Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) टीवी का मोस्ट पॉपुलर रियलिटी शो है। शो का क्रेज फैंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। वीकेंड का वार एपिसोड में अंकित गुप्ता (Ankit gupta) घर से बेघर हो गए हैं। अंकित को घर के सदस्यों ने योगदान के हिसाब से वोट आउट कर दिया है। अंकित के जाने की खबर सुनने के बाद प्रियंका चौधरी फूट- फूटकर रोने लगीं। अंकित इस दौरान प्रियंका को संभालते हुए नजर आए। अंकित के जाने से घर में अर्चना गौतम बेहद खुश है। उन्होंने घर में डांस जमकर डांस किया और कहा कि अब देखती हूं कि प्रियंका किसके कंधे पर सिर रखकर रोती है। कलर्स टीवी की तरफ से प्रोमो वीडियो जारी किया गया है। सोशल मीडिया पर अर्चना की इस हकरत की जमकर आलोचना हो रही है।
bigg boss 16 (credit pic: instagram)
वीडियो में अंकित की जाने की बात सुनकर प्रियंका काफी इमोशनल हो जाती हैं। वो कहती हैं कि मैं तेरे बिना गेम में नहीं रह सकती हूं। अपने सबसे अच्छे दोस्त घर से जाते हुए देखकर प्रियंका खुद को संभाल नहीं पाती है। वहीं, अंकित भी काफी इमोशनल नजर आते हैं। अंकित जाने से पहले प्रियंका को अपनी निशानी देकर जाते हैं, जिसके बाद प्रियंका कहती हैं अब जब भी तेरी याद आएगी इसे देख लूंगी।
अंकित के एलिमिनेशन पर प्रियंका ने किया डांस
इस दौरान अर्चना काफी खुश नजर आती है। वो घरवालों के सामने नाचते हुए दिखती हैं और कहती हैं अब देखती हूं ये प्रियंका अपनी गेम कैसे खेलती हैं। अर्चना आगे कहती हैं ये हमेशा कहता था कि लालत है तुम पर 11वें हफ्ते में भी इस शो में बिना कुछ किए अभी तक बना हूं। प्रियंका घर की स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। प्रियंका अंकित के जाने के बाद बिल्कुल अकेले पड़ जाएगी। अर्चना के साथ- साथ फैंस भी प्रियंका की गेम देखना चाहते हैं।
