Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता (Ankit gupta) के एलिमिनेशन से घर में एक सदस्य जो सबसे ज्यादा खुश था वो अर्चना गौतम (Archana Gautam) हैं। अर्चना गौतम ने अंकित के एलिमिनेशन के बाद कहा कि अब देखती हूं बिना प्रियंका कैसी रहती है। अर्चना ने अंकित को प्रियंका का कंधा बताते हुए उन पर तंज कसा। अर्चना ने साजिद खान और बाकी घरवालों के सामने कहा कि अंकित ने कहा था कि हम सभी पर लालत है। अब देखा खुद घर से बाहर जा रहा है। अर्चना यहां पर उस टास्क के बारे में जिक्र कर रही हैं जिसमें निम्रत कौर अहलूवालिया ने अंकित को 12वा स्थान दिया था।
bigg boss 16 (credit pic: instagram)
इस टास्क के बाद अंकित ने कहा था ये तुम सब पर लालत है कि बिना कुछ बोले मैं शो के नौवे हफ्ते में पहुंच गया हूं। अंकित गुप्ता के एलिमिनेशन से सिर्फ फैंस ही नहीं कई सेलेब्स भी बेहद निराश है। अर्चना गौतम अपने डांस की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं अर्चना गौतम
एक यूजर ने लिखा, जब अर्चना को मंडली ने घर में अकेला छोड़ दिया था। तब पूरे घर में सिर्फ प्रियंका तुम्हारे साथ खड़ी थी। अर्चना बहुत एहसान फरामोश है। दूसरे यूजर ने लिखा ये बहुत ही शर्मनाक है, इसे ऑडियंस का शो नहीं कहना चाहिए। अंकित को दोबारा वापस लाए। सोशल मीडिया पर यूजर्स अर्चना की इस हरकत को शर्मनाक बता रहे हैं।
He Should Be There Because Audience Wants Him to be there,Who is Mandali To Decide his Contribution !!!!If it's a… t.co/XmJywMqM5S
— ANI (@ANI) Dec 24, 2022
Archana is dancing after Ankit eviction and she forgot that when Mandli removed her from show, only PRIYANKA stood… t.co/SvsrLsjtfJ
— ANI (@ANI) Dec 24, 2022
अंकित गुप्ता के बाहर होने से फैंस काफी निराश है। वहीं सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि प्रियंका चौधरी इस शो की विनर बनेंगी। वीकेंड पर घर में अब्दू रोजिक की एंट्री हो गई है। अब्दू की एंट्री से घरवाले बेहद खुश है। शिव और निम्रत ने अब्दू को देखते ही गले लगा लिया। वहीं घर में वापस आने के बाद अब्दू रोजिक साजिद खान से दूरी बनाते हुए नजर आए।
