Bigg Boss 16: प्रियंका चौधरी और अर्चना गौतम ने टॉर्चर टास्क में चटाई मंडली को धूल, क्या अपने नाम करेंगे जीत?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Feb 2, 2023, 08:15 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में दो टीमों के बीच टॉर्चर टास्क खेला गया है। इस टास्क के पहले राउंड को प्रियंका चौधरी, अर्चना गौतम और शालीन भनोट की टीम ने अपने नाम कर लिया है। इस टास्क के बाद अर्चना-प्रियंका की खासतौर पर तारीफ की जा रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस का लेटेस्ट एपिसोड धमाकेदार रहा है।
  • अर्चना-प्रियंका ने टास्क में किया बेहतरीन प्रदर्शन।
  • सोशल मीडिया पर फैंस ने की जमकर तारीफ।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में इस सीजन का सबसे बेहतरीन टास्क (Bigg Boss 16 Torture Task) फिलहाल खेला जा रहा है। बिग बॉस ने इस हफ्ते प्राइज मनी को बढ़ाने के लिए टॉर्चर टास्क दिया है। हालांकि बिग बॉस ने दो टीमें चुनी हैं, एक तरफ निमृत कौर आहलूवालिया, शिव ठाकरे और एमसी स्टैन हैं, वहीं दूसरी टीम में प्रियंका चौधरी, अर्चना गौतम और शालीन भनोट शामिल हैं। इस बीच टास्क के पहले दिन मंडली मिलकर प्रियंका, अर्चना और शालीन को जमकर टारगेट करती है और खूब टॉर्चर भी किया जाता है। इस बीच प्रियंका और शिव के बीच काफी बहसबाजी भी हो जाती है। मंडली इस पूरे टास्क में अर्चना और प्रियंका को ही ज्यादा टारगेट करती है। बावजूद इसके दोनों टिके रहते हैं और अपना बजर नहीं छोड़ते। जिसके साथ ही करीब एक घंटे बाद बिग बॉस बताते हैं कि इस टास्क का पहला राउंड अर्चना, प्रियंका और शालीन ने अपने नाम कर लिया है।

Priyanka Chaudhary and Archana Gautam

Priyanka Chaudhary and Archana Gautam

फैंस का जीता दिल

इस बीच प्रियंका चौधरी और अर्चना गौतम ने अपने प्रदर्शन से सभी बिग बॉस फैंस का दिल जीत लिया है। शिव ठाकरे और निमृत के बार-बार पानी फेंकने के बावजूद वह टिके रहते हैं और हार नहीं मानते। मंडली उन्हें हटवाने की पूरी कोशिश करती है बावजूद इसके वह टास्क का पहला राउंड अर्चना, प्रियंका और शालीन ने अपने नाम कर लिया है। जिस पर एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘प्रियंका और अर्चना दो शेरनियों की तरह खेली हैं, अब आज के टास्क में मंडली को पूरा सबक सिखाया जाएगा।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘यह पूरा टास्क अर्चना और प्रियंका ने अपने नाम कर लिया है।’ दोनों के प्रदर्शन से फैंस काफी खुश हैं।

End of Feed