Bigg Boss 16: अर्चना गौतम और एमसी स्टैन की लड़ाई से भड़के बिग बॉस, माफी के बावजूद मिलेगी कठोर सजा?

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jan 4, 2023, 08:33 AM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के घर में अर्चना गौतम और एमसी स्टैन के बीच जमकर बहस बाजी देखने को मिली है। इस बीच दोनों कंटेस्टेंट एक दूसरे के परिवार के बारे में भी भला-बुरा बोलते नजर आए हैं। अब बिग बॉस से अर्चना और स्टैन को कठोर सजा मिलने वाली है। बिग बॉस का नया प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • अर्चना गौतम और एमसी स्टैन को मिलेगी बड़ी सजा।
  • झगड़े के बाद बिग बॉस से माफी मांगने लगे सभी घरवाले।
  • बिग बॉस को नया प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है।

Bigg Boss 16: बिग बॉस 16 के लेटेस्ट एपिसोड में एमसी स्टैन और अर्चना गौतम के बीच जमकर बहस बाजी देखने को मिली है। इस बीच दोनों घरवाले एक दूसरे के परिवार पर भी निशाना साधते नजर आए। इस बीच दोनों ने एक दूसरे के माता-पिता को भी लड़ाई में घसीट लिया और भला-बुरा कहने लगे। एक तरफ जहां अर्चना गौतम ने एमसी स्टैन के फैंस को बीच में लाने के कोशिश की जिससे भड़क कर एमसी स्टैन अर्चना के पिता को लेकर कमेंट करने लगे। इस बीच घर के बाकी सदस्य दोनों के बीच इस बहस को रोकने का काम करते दिखे। इस बीच बिग बॉस का एक नया प्रोमो जारी किया गया है। जिसमें अर्चना और स्टैन की लड़ाई से परेशान आकर बिग बॉस अब उन्हे बड़ी सजा देने वाले हैं।

MC Stan and Archana Gautam

MC Stan and Archana Gautam

अर्चना और स्टैन की लड़ाई ने पार की सारी हदे

End of Feed