Bigg Boss 16: अब्दू रोजिक ने नेशनल टेलीविजन पर खोली साजिद खान की पोल, छोटे भाईजान के बेबाक अंदाज के कायल हुए फैंस

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 13, 2023, 04:28 PM IST

Bigg boss 16: बिग बॉस 16 में पहली बार अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) ने साजिद खान (Sajid Khan) के बारे में बात की। सोशल मीडिया पर अब्दू का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस अब्दू उर्फ छोटे भाईजान की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Bigg boss 16: बिग बॉस 16 के घर में कैद हुए कंटेस्टेंट्स को 3 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है। इस हफ्ते फैमिली वीक चल रहा है। फैमिली वीक में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले आए थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस हफ्ते श्रीजिता डे और साजिद खान (Sajid Khan) घर से बेघर हो सकते हैं। फिल्म मेकर साजिद खान शुरुआत से ही मीटू की वजह से लोगों के निशाने पर है। अब घर में अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) ने साजिद खान को गलत इंसान बताया है। अब्दू ने सुंबुल, सुंबुल के बड़े पापा और निम्रत के सामने साजिद खान के बारे में बात की। पहली बार शो में अब्दू ने साजिद खान के व्यवहार और अपनी रिएंट्री पर बात की।

bigg  boss 16 (5)

bigg boss 16 (credit pic: instagram)

अब्दू निम्रत के सामने कहते हैं कि साजिद खान को लगता है कि वो जो भी कर रहे हैं। वो मजेदार है, लोगों को फनी लगता है। लेकिन ऐसा नहीं है। बाहर लोग साजिद खान का मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने अपने साथ हुए प्रैंक पर भी बात की। सुंबुल के बड़े पापा ने भी अब्दू का समर्थन किया है। उन्होंने बताया कि साजिद खान से पूछा गया था कि घर में खान कौन अच्छा बताता है। वो कहते हैं सुंबुल तौकीर खान। तुझे रखा किस लिए खाना बनाने के लिए। पहली बार मंडली के लोग साजिद खान के खिलाफ बोलते हुए नजर आए।

End of Feed