Bigg Boss 16 Preview: कप्तानी की चाह में टीना दत्ता करेंगी बगावत, खुलेगा घरवालों के बचपन का राज!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 14, 2022, 03:44 PM IST

Bigg Boss 16, 14 November Episode Preview Written Update: बिग बॉस के घर में आज नए कप्तान की लड़ाई शुरू होने वाली है। इस बीच आज के एपिसोड में टीना दत्ता अपनी ही ग्रुप के लोगों से बगावत करती नजर आने वाली हैं। वहीं बाल दिवस के मौके पर कंटेस्टेंट के बचपन पर पर्दा उठने वाला है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बिग बॉस 16 के घर में आज बाल दिवस मनाया जाएगा।
  • कप्तानी को लेकर घर में कई रिश्तों के बीच दरार आएगी।
  • टीना दत्ता अपनी ही ग्रुप से बगावत करती दिखाई देंगी।

Bigg Boss 16, 14 November Episode Preview Written Update: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) के घर में धमाकेदार वीकेंड के बाद अब सोमवार भी जबरदस्त होने वाला है। आज बाल दिवस के मौके पर बिग बॉस के घर में भी कंटेस्टेंट के बचपन के कई राज खुलने वाले हैं। वहीं दूसरी तरफ घर में कप्तानी की लड़ाई आग पकड़ती नजर आने वाली है। जिसमें कई कंटेस्टेंट की दोस्तियां खाक हो सकती हैं। आज के एपिसोड में टीवी एक्ट्रेस टीना दत्ता (Tina Dutta) अपने ही लोगों के साथ बगावत करती नजर आने वाली हैं। आइए जानते हैं कि बिग बॉस के आज के एपिसोड में आपको क्या-क्या देखने को मिलने वाला है।

Bigg Boss 16, 14 November Episode

Bigg Boss 16, 14 November Episode

कप्तानी की चाह में टीना करेंगी बगावत!

End of Feed