Bigg Boss 13 फेम Arti Singh करने जा रही हैं दीपक चौहान संग अरेंज मैरिज, इस दिन लेंगी सात फेरे

Arti Singh Marriage Date Revealed: रियलिटी शो बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकी आरती सिंह जल्द ही शादी करने वाली है, जीसी तारीख सामने आ गई है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में आखिर दूल्हा कौन है।

Arti Singh Marriage Date Revealed: सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस 13 से सभी का दिल जीत चुकी आरती सिंह आज किसी के पहचान की मोहताज नहीं है। सिर्फ यही नहीं इस शो से उनकी फैन फालोइंग ने आसमान छू लिया था, हालांकि एक्ट्रेस ने इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस जल्द ही शादी करने जा रही हैं, जिसकी तारीख सामने आ गई है। साथ ही एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की उनकी लव स्टोरी कैसे शुरू हुई थी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए वह कब और किससे शादी करने वाली हैं।

Arti Singh Marriage Date Revealed

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की छोटी बहन आरती सिंह (Arti Singh) मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान संग शादी करने वाली हैं इस 25 अप्रैल को। मेहंदी से लेकर हल्दी तक सभी फंक्शन घर में ही होंगे, एक्ट्रेस अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहती हैं। एक्ट्रेस ने बताया की उनके ये शादी अरेंज है यानी परिवार वालों की मर्जी से शादी हो रही है। लव स्टोरी के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने बताया की वह पहली बार पिछले साल 23 जुलाई को बात की थी और उनके जन्मदिन (5 अगस्त) के बाद मिले थे। जैसे-जैसे चीजें आगे बढ़ीं, आरती नवंबर में इस रिश्ते के लिए हाँ कर दी।

End of Feed