Bigg Boss 18: ट्रॉफी की खातिर अविनाश की पीठ में छुरा घोंप देंगी ईशा सिंह, बोलीं- दोस्त अच्छा है लेकिन...

Bigg Boss 18 Eisha Singh Ready To Betray Avinash Mishra For Trophy: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की दोस्ती काफी गहरी है। लेकिन ट्रॉफी के लिए ईशा सिंह, अविनाश मिश्रा को भी पीछे छोड़ने के लिए तैयार हैं। ये बात उन्होंने खुद जाहिर की है।

'बिग बॉस 18' में अविनाश का पत्ता काटेंगी ईशा सिंह

Bigg Boss 18 Eisha Singh Ready To Betray Avinash Mishra For Trophy: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 18' ने दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा किया हुआ है। "बिग बॉस 18' का गेम दिन पर दिन और भी ज्यादा दिलचस्प होता जा रहा है। 'बिग बॉस 18' में कई सितारे ऐसे हैं जिनकी दोस्ती की मिसाल दी जाने लगी है। इस लिस्ट में अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह भी शामिल हैं। दोनों गेम में हमेशा एक-दूजे के लिए खड़े नजर आते हैं। लेकिन 'बिग बॉस 18' जीतने के लिए ईशा सिंह (Eisha Singh), अविनाश मिश्रा को भी रास्ते से हटाने के लिए तैयार हैं। ये बात उन्होंने खुद 'बिग बॉस 18' (Bigg Boss 18) में सौरभ द्विवेदी (Saurabh Dwivedi) संग बातचीत के दौरान कही है।

End of Feed