टीवी मसाला

किडनैपर्स से छूटते ही Sunil Pal ने बताई दर्द भरी दास्तां, 8 लाख की फिरौती देकर बचाई अपनी जान

Sunil Pal Told Kidnapping Story: हाल ही में कॉमेडियन सुनील पाल को किडनैप कर लिया गया था लेकिन कुछ घंटों बाद छोड़ उन्हे जाने दिया। ऐसे में अब एक मीडिया पोर्टल से बात करते हुए सुनील पाल ने अपनी किडनैपिंग की स्टोरी का खुलासा किया है जो सुनने में काफी शाकींग है।

Image

Sunil Pal Told Kidnapping Story

Sunil Pal Told Kidnapping Story: टीवी दुनिया के मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। 2 दिसंबर को सुनील पाल को ईवेंट में पर्फॉर्म करने का झांसा देकर किड्नैप कर लिया गया था। कॉमेडियन की पत्नी ने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी जिसके बाद ये खबर मीडिया में लीक हो गई थी। अब सुनील पाल अपने घर लौट आएं हैं और आते ही कॉमेडियन ने अपनी किडनैपिंग की दास्तां मीडिया के जरिए फैंस को बताई है। कॉमेडियन ने खुलासा किया की कैसे वह 8 लाख की फिरौती देकर किडनैपर्स से बच सुरक्षित घर लौटे।

बॉलीवुड शादी से बात करते हुए सुनील पाल (Sunil Pal) ने अपनी किडनैपिंग वाले हादसे को लेकर कई खुलासे किए। कॉमेडियन ने बताया कि 2 दिसंबर को हरिद्वार में ईवेंट करने का झांसा देकर उन्हे किडनैप कर लिया गया था। वह बताते हैं कि मुझे किडनैप दूसरी गाड़ी बदलने के बाद हुई थी और तब मैंने उनसे पूछा की आप मुझे कहाँ ले आए हो। किडनैपर्स ने मुझ से मेरा एटीएम और 20 लाख रुपए फिरौती मांगी, हालांकि मैंने उन्हे कहा की मेरे पास सिर्फ 10 लाख रुपए है जो मैं कहीं नया कही से अरेंज कर सकता हूँ। कई दोस्तों से पैसे जुटाने के बाद करीब 8 लाख हो गए थे ऐसे में किडनैपर्स ने मुझे जाने दिया।

सुनील पाल आगे बताते हैं कि उन लोगों ने ही मेरी फ्लाइट की टिकेट कराई और करीब 20 हजार रुपए मेरी जेब में डाले। किडनैपर्स ने आँख में पट्टी बांधकर मुझे एयरपोर्ट उतार दिया और कहा की मेरे घर पहुंचे के बाद वो मुझे 50 पर्चेन्ट पैसे दे देंगे। किडनैपर्स ने मुझे एडवांस में 35 हजार रुपए भी दिए। इस तरह सुनील पाल अपने घर सुरक्षित मुंबई पहुंचे।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article