भोजपुरी स्टार रानी चटर्जी ने साजिद खान पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- 'ब्रेस्ट का साइज पूछा और...'

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 17, 2022, 08:43 AM IST

Rani Chatterjee reveals Sajid Khan Dirty talk: रानी का कहना है कि जब कई महिलाओं ने साजिद पर यौन दुराचार का आरोप लगाया था, तो वो भी ये खुलासा करने वाली थीं। अब जब साजिद बिग बॉस में नजर आ रहे हैं, तो रानी ने उनके व्यवहार के बारे में सबको बताया है।

Bigg Boss 16: साजिद खान जब से बिग बॉस-16 का हिस्सा बने हैं तभी से खूब चर्चाओं में हैं। अक्टूबर 2018 में कई महिलाओं द्वारा साजिद खान पर मीटू के आरोप लगाए थे, अब एक बार फिर से उनके लिए वही दौर शुरू हो गया है। शर्लिन चोपड़ा और कनिष्क सोनी के बाद अब लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी ने भी फिल्म निर्माता द्वारा यौन उत्पीड़न के बारे में नया खुलासा किया है।

sajid khan and rani chaterjee

sajid khan and rani chaterjee

अब रानी चटर्जी ने अपने एक इंटरव्यू में इस बारे में बात की है। रानी ने बताया कि वह हिम्मतवाला की फिल्ममेकिंग के दौरान साजिद खान से जुड़ी थीं। रानी ने बताया कि साजिद ने उनसे कहा था कि वह उससे सीधे जुड़ेंगे। जब रानी ने साजिद से फोन पर बात की, तो फिल्म निर्माता ने उसे अपने घर आने के लिए कहा और सलाह दी कि वह अपने मैनेजर या पीआर को साथ न लाएं, क्योंकि यह एक औपचारिक मुलाकात होगी।

End of Feed