Sidharth Shukla से ये गुड न्यूज शेयर नहीं कर पाई थीं Bharti Singh, एक्टर की मौत के बाद हुआ था दुनियाभर का पछतावा

Bharti Singh remembers her last meeting with Sidharth Shukla: 2 सितंबर 2021 को बिग बॉस 13 अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। आज बालिका वधू स्टार को अपने फैंस को छोड़ कर गए 3 साल हो गए हैं। अब इस बीच भारती सिंह ने सिद्धार्थ शुक्ला को याद किया है।

Bharti Singh remembers her last meeting with Sidharth Shukla: बालिका वधू टीवी सीरीयल से एक बड़ा नाम बने शद्धार्थ शुक्ला आज हम सब के बीच नहीं हैं। अभिनेता ने सलमान के शो बिग बॉस 13 में भी भाग लिया था और उसके विजेता बनकर उभरे थे। इसके बाद से फैंस उनको और अधिक प्यार करने लगे थे। लेकिन साल 2021 में उनकी अचानक मौत ने सभी को तोड़ कर रख दिया था। 2 सितंबर को अभिनेता को हम सब को छोड़ कर गए तीन साल हो गए हैं। अब कॉमेडियान भारती सिंह ने सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) के साथ अपनी आखिरी मुलाकता को याद किया है। आइए इस रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Bharti Singh remembers her last meeting with Sidharth Shukla

न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, भारती सिंह ने दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) संग अपनी आखिरी मुलाकात को याद किया है। भारती ने बताया की सिद्धार्थ ने उन्हें उनकी माँ से मिलवाया था लोखंडवाला में। भारती ने आगे बताया की जब वह सिद्धार्थ से आखिरी बार मिली थी तब वह कुछ हफ्तों से प्रेग्नेंट थीं और उस समय उनको लगा की यह सही समय नहीं इस बात को बताने का। लेकिन जब भारती को सिद्धार्थ की मौत का पता चला तो उन्हें काफी दुख हुआ था। हालांकि डॉक्टर ने अभिनेत्री को स्ट्रेस नहीं लेने का सुझाव दिया था।

End of Feed