भाबीजी घर पर हैं में नशा बंद कराते ही खुद जाम छलकाती दिखीं Saumya Tandon, वीडियो वायरल होते ही हुईं ट्रोल

Saumya Tandon Drinking Video: टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन की जन्मदिन की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको लेकर उन्हे बुरी तरह लोग ट्रोल कर रहे हैं। वीडियो में एक्ट्रेस अपनी पार्टी में नशीले पदार्थ का सेवन करती हुई नजर आई।

Saumya Tandon Drinking Video: टीवी एक्ट्रेस सौम्या टंडन कई समय से टीवी की दुनिया से गायब हैं लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस के लिए एक्टिव रहती हैं। भाभी जी घर पर हैं शो में आज भी सौम्या का किरदार अनीता लोगों के दिलों में बसा हुआ है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जन्मदिन पार्टी की वीडियो शेयर किया है जिसे देख लोग सौम्या को ट्रोल करने से नहीं हट रहे। आखिर उस जन्मदिन कि वीडियो में एक्ट्रेस ने ऐसी क्या हरकत की जिससे लोग गुस्सा है जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Saumya Tandon Drinking Video

एक्ट्रेस सौम्या टंडन (Saumya Tandon) ने कल 3 नवंबर को अपना 40वां जन्मदिन मनाया जिसके शानदार पार्टी भी की थी। वीडियो में एक्ट्रेस ड्रिंक करती हुई नजर आई और एक दोस्त ने सौम्या को पूरी बॉटल पिलाई। बस फिर यही देख सौम्या के फैंस भड़क गए और ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा कि शो भाभी जी घर पर हैं में अपने शराब बंद की थी अब खुद ही पी रही हैं। दूसरे यूजर ने लिखा 'भाभी जी ये चीज सेहत के लिए हानिकारक है कृप्या कर ये ना पियें। इंटरनेट पर यह वीडियो आग कि तरह वायरल हो रही है।

End of Feed